Home > विदेश > पाकिस्तान को चीन से दोस्ती पड़ रही भारी, जनता में बढ़ रहा गुस्सा

पाकिस्तान को चीन से दोस्ती पड़ रही भारी, जनता में बढ़ रहा गुस्सा

पाकिस्तान को चीन से दोस्ती पड़ रही भारी, जनता में बढ़ रहा गुस्सा
X

इस्लामाबाद। आर्थिक रूप से कमजोरपकिस्तान में चीन की बढ़ती दखलंदाजी से जनता में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। ये विरोध समय के साथ हिंसक होता जा रहा है, विद्रोही चीनियों को निशाना बना रहा है। ऐसी ही एक घटना बुधवार को क्वेटा शहर में घटी। जहां विद्रोहियों ने चीनी राजदूत रोग नोंग को निशाना बनाते हुए एक होटल को विस्फोट से उड़ा दिया। हमले के समय वे होटल में ना होने की वजह से बाल - बाल बच गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस हमले में 5 लोगों की मौत हो गई एवं 12 से अधिक घायल हो गए।

पाक - चीन के बीच तैयार हो रहे आर्थिक कॉरिडोर और पाकिस्तान में बढ़ती चीन की दखलंदाजी से आम जनता में रोष है। जिसके परिणाम जगह -जगह विद्रोहियों द्वारा प्रदर्शन और हमले किए जा रहे है। पाक अधिकारी इस हमले के लिए लूचिस्तान लिबरेशन आर्मी पर शक कर रही है। ये संगठन शुरुआत से ही पाक-चीन आर्थिक कॉरिडोर का विरोध कर रहा है। साथ ही अब तक कई बार चीनी अधिकारीयों पर हमले कर चुका है। साल 2018 में इस संगठन पर कराची में चीन के वाणिज्यिक दूतावास पर हमले के आरोप भी लगे थे।इसका मुख्य कारण इस समझौते के तहत कराची में स्थित ग्वादर बंदरगाह को चीन को सौंपा जाना है। जिस पइ अब तक बलूचों का कब्ज़ा था।

Updated : 12 Oct 2021 10:45 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top