Home > विदेश > पाकिस्तान में उपज रहा आंतरिक विद्रोह, बलूचों ने 10 सैनिक मारे

पाकिस्तान में उपज रहा आंतरिक विद्रोह, बलूचों ने 10 सैनिक मारे

सेना ने 30 घंटे बाद माना चेकपोस्ट पर हुआ हमला

पाकिस्तान में उपज रहा आंतरिक विद्रोह, बलूचों ने 10 सैनिक मारे
X

इस्लामाबाद। पूरी दुनिया के आतंकियों का बसेरा बना पाकिस्तान आंतरिक विद्रोह से भी जूझ रहा है। बलूच विद्रोहियों ने पाकिस्तानी सेना पर हमला कर दस पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया है। इस हमले के बाद पहले इसे छिपाने की कोशिश कर रही पाकिस्तानी सेना ने लगभग तीस घंटे बाद स्वीकार किया कि उसके एक चेकपोस्ट पर भीषण हमला हुआ है।

पाकिस्तान के बलूचिस्तान के लोग सैन्य उत्पीड़न व प्रशासनिक सौतेलेपन का आरोप लगाकर विद्रोह की राह पर चल रहे हैं। इन विद्रोहियों के हमले में पाकिस्तानी सैनिकों की मौत की खबरें आ रही थीं, किन्तु पाकिस्तान की सेना इसे स्वीकार नहीं कर रही थी। आखिरकार तीस घंटे तक छिपाने के बाद पाकिस्तान की सेना ने मान लिया है कि बलूच विद्रोहियों ने सेना के एक चेकपोस्ट पर भीषण हमला किया है। पाकिस्तान की सेना ने एक बयान जारी कर बताया कि इस हमले में उसके कम से कम 10 सैनिकों की जान गयी है। यह हमला ईरान सीमा पर बलूचिस्तान के केच जिले में हुआ। विद्रोहियों के इस जोरदार हमले में कई पाकिस्तानी सैनिक घायल भी हुए हैं।

पाकिस्तानी सेना ने स्वीकार किया कि मंगलवार और बुधवार की रात को बलूच विद्रोहियों ने इस खूनी हमले अंजाम दिया। दावा किया गया कि तीन बलूच विद्रोहियों को पकड़ा भी गया है। इस घटना में शामिल अन्य आतंकियों को पकड़ने के लिए धर-पकड़ अभियान तेज कर दिया गया है। उन्हें कतई बख्शा नहीं जाएगा।

Updated : 4 Feb 2022 9:14 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top