Home > विदेश > विदेशी राजनयिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है : तालिबान

विदेशी राजनयिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है : तालिबान

तालिबान ने विदेशी राजनयिकों की सुरक्षा की प्रतिबद्धता दोहराई

विदेशी राजनयिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है : तालिबान
X

काबुल। तालिबान ने शुक्रवार को विदेशी राजनयिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।अफगानिस्तान के कार्य़वाहक विदेश मंत्री अमीर खान मोटाकी ने बताया कि विदेशी राजनयिकों और राजदूतों की सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है। वह किसी भी समय अपनी मर्जी से मंत्रालय आ सकते हैं।

अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को काबुल स्थित राजनयिकों और राजदूतों को भोज दिया था। इस दौरान प्रधानमंत्री के पहले डिप्टी मुल्लाह अब्दुल गनी बरादर भी मौजूद रहे। कार्यवाहक विदेश मंत्री ने मेहमानों को संबोधित करते हुए कहा कि वह देश के अंदर सुशासन चाहते हैं और पड़ोसी देशों और विश्व के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध भी चाहते हैं। उन्होंने कहा कि साझा हितों के आधार पर हम केवल अमेरिका के साथ ही सकारात्मक संबंध नहीं चाहते हैं बल्कि पड़ोसी देश, खाड़ी देशों, इस्लामिक दुनिया, क्षेत्रीय और यूरोपीय देशों के साथ भी सकारात्मक संबंध चाहते हैं। उन्होंने बताया कि अफगानिस्तान विश्व की सभी वैध मांगों का सम्मान करता है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी यही उम्मीद करता है।

उधर, तालिबान के सामान्य माफी मांगने के बाद देश में अल्पसंख्यक लोगों के साथ हिंसा की घटनाओं में कमी नहीं दर्ज हुई है। साथ ही तालिबान महिला पत्रकारों और कार्यकर्ताओं को भी अपना शिकार बना रहे हैं।

Updated : 12 Oct 2021 10:07 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top