Home > विदेश > तालिबान ने दिखाया असली चेहरा, भारत से व्यापार पर लगाई रोक,आयात-निर्यात बंद

तालिबान ने दिखाया असली चेहरा, भारत से व्यापार पर लगाई रोक,आयात-निर्यात बंद

तालिबान ने दिखाया असली चेहरा, भारत से व्यापार पर लगाई रोक,आयात-निर्यात बंद
X

नईदिल्ली। अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज होने के बाद तालिबान ने भारत से आयत और निर्यात (Export-Import) दोनों ही बंद कर दिया है। फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (फियो) के डायरेक्टर जनरल डॉ. अजय सहाय ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की।

डॉ. अजय सहाय ने एक न्यूज एजेंसी को दिए बयान में कहा की अफगानिस्तान से भारत में होने वाले सभी तरह के आयात और निर्यात पर तालिबान सरकार ने रोक लगा दी है।उन्होंने बताया कि अफगानिस्तान और भारत के बीच सीधे व्यापार नहीं होता बल्कि अफगानिस्तान के चमन और तोरखाम से अटारी बॉर्डर, दुबई और ईरान के जरिए भारत में सामान अफगानिस्तान से आता और जाता है, जिसपर फिलहाल रोक दी गयी है।

ये सामन आयात और निर्यात -

गौरतलब है कि भारत ने अफगानिस्तान में लगभग 3 अरब डॉलर (22,251 करोड़ रुपए) का निवेश किया है। अशरफ गनी सरकार के कार्यकाल में भारत और अफगानिस्तान के रिश्ते बेहद मधुर हो गए थे। इस बीच नई दिल्ली ने अफगानिस्तान में कई विकास परियोजनाओं को आकार दिया था, लेकिन अब पहले जैसे रिश्ते रहने की उम्मीद बेहद कम है।उल्लेखनीय है कि भारत, अफगानिस्तान को चीनी, फार्मास्यूटिकल्स, चाय, कॉफी, मसाले और ट्रांसमिशन टावर्स का निर्यात करता है। वहीं, अफगानिस्तान से ड्राई फ्रूट्स और प्याज जैसी चीजों का आयात होता है। हालांकि, यह उम्मीद जताई गई है कि जल्द ट्रेड संबंधी गतिविधियों को शुरू किया जाएगा क्योंकि दोनों देशों के लिए ये जरूरी और फायदेमंद है।

Updated : 12 Oct 2021 10:36 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top