Home > विदेश > श्रीलंका की संसद ने रद्द किया पकिस्तान के पीएम इमरान खान का संबोधन

श्रीलंका की संसद ने रद्द किया पकिस्तान के पीएम इमरान खान का संबोधन

श्रीलंका की संसद ने रद्द किया पकिस्तान के पीएम इमरान खान का संबोधन
X

कोलंबो। श्रीलंका की संसद ने गुरुवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के होने वाले संबोधन को रद्द कर दिया है। खान 22 फरवरी को श्रीलंका के दो दिवसीय दौरे पर जाने वाले थे। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान 24 फरवरी को श्रीलंका की संसद को संबोधित करने वाले थे। साथ ही श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे और प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे से मुलाकात करने वाले थे।

श्रीलंका की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार खान के संबोधन को रद्द कर दिया गया है और इसके विभिन्न कारण बताए गए हैं। बताया जा रहा है की सरकार को आशंका है कि पाकिस्तान के प्रधामंत्री इमरान अपने संबोधन के दौरान कश्मीर जैसा संवेदनशील मामले को उठा सकते है। जिससे भारत और श्रीलंका के रिश्तों पर असर पड़ सकता है और दोनों देशों के बीच तनाव उत्पन्न हो सकता है। इसलिए उनके संबोधन को रद्द कर दिया गया है।

श्रीलंका के डेली एक्सप्रेस के अनुसार विदेश सचिव जयनाथ कोलंबेज ने बताया है कि स्पीकर महिंदा यापा अबेवरदेना ने कोरोना को देखते हुए इस कार्यक्रम को रद्द करने का आग्रह किया था। इस संबंध में इमरान खान ने ट्वीट कर कहा कि वे श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के निर्णय का स्वागत करते हैं।

Updated : 12 Oct 2021 10:55 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top