Home > विदेश > श्रीलंका ने हिरासत में लिए 24 भारतीय मछुआरे को किया रिहा, वापिस लौटे

श्रीलंका ने हिरासत में लिए 24 भारतीय मछुआरे को किया रिहा, वापिस लौटे

श्रीलंका ने हिरासत में लिए 24 भारतीय मछुआरे को किया रिहा, वापिस लौटे
X

कोलंबो। श्रीलंकाई समुद्री सीमा में मछली पकड़ने के दौरान नौसेना द्वारा हिरासत में लिए गए 24 भारतीय मछुआरों को शुक्रवार को रिहा कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इससे पहले श्रीलंका ने दो दिन पहले ही पांच और भारतीय मछुआरों को वापस भेजा था।

कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”श्रीलंका से 24 भारतीय मछुआरों को वापस भेज दिया गया है। वे कोलंबो से रवाना हो चुके हैं और फिलहाल अपने घर जा रहे हैं श्रीलंकाई नौसेना द्वारा हिरासत में लिए गए पांच भारतीय मछुआरों को बुधवार को भारत वापस भेजा गया था। भारतीय उच्चायोग ने कहा कि इस महीने की शुरुआत में श्रीलंका की नौसेना द्वारा हिरासत में लिए गए 19 भारतीय मछुआरों को भी भारत वापस भेज दिया गया था।

Updated : 27 April 2024 12:42 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top