Home > विदेश > रूस-यूक्रेन युद्ध की आशंका बढ़ी : दोनों देशों ने 57 बार तोड़ा युद्धविराम

रूस-यूक्रेन युद्ध की आशंका बढ़ी : दोनों देशों ने 57 बार तोड़ा युद्धविराम

रूस-यूक्रेन युद्ध की आशंका बढ़ी : दोनों देशों ने 57 बार तोड़ा युद्धविराम
X

मास्को। यूक्रेन की सीमा से सेना हटाने के रूस के दावों के बावजूद रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध की आशंकाएं बनी हुई हैं। अमेरिका ने इसे लेकर चेतावनी जारी की है। वहीं, यूक्रेन के रिहायशी इलाकों में बमों के धमाके गूंज रहे हैं। दोनों देशों के बीच 57 बार युद्ध विराम टूटने से लोग दहशत में हैं।

रूस और यूक्रेन के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। यूक्रेन के नियंत्रण वाले क्षेत्र डोनबास में गोलीबारी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। गोलाबारी के कारण स्टेनित्सा लुहांस्का के एक घर में आग लग गई। कुछ स्कूलों पर भी हमला हुआ है। इन हमलों के लिए रूस के अलगाववादियों को जिम्मेदार माना जा रहा है, जबकि रूस का कहना है कि ये हमले यूक्रेन की सेना कर रही है।

एक -दूसरे को ठहराया जिम्मेदार -

दोनों देश भले ही इन हमलों के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, किन्तु इन घटनाओं को युद्ध की आहट के तौर पर भी देखा जा रहा है। अमेरिका सहित कई पश्चिमी देशों ने कहा है कि रूस कभी भी यूक्रेन पर हमला कर सकता है।

रूस ने दागे गोले -

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से कहा कि यूक्रेन के पास मौजूद डेढ़ लाख रूसी सैनिक आने वाले दिनों में यूक्रेन पर हमले की योजना बना रहे हैं।इस बीच रूस ने अपने युद्धपोत से काला सागर में तोप से गोले दागे हैं। फ्लीट कमांडर एडमिरल इगोर ओसिपोव के नेतृत्व में इसे सैन्य अभ्यास करार दिया गया है।

Updated : 19 Feb 2022 12:22 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top