Home > विदेश > भारत -चीन गतिरोध पर पुतिन ने दिया बयान, कहा - मोदी और जिनपिंग मिलकर सुलझा सकते हैं विवाद

भारत -चीन गतिरोध पर पुतिन ने दिया बयान, कहा - मोदी और जिनपिंग मिलकर सुलझा सकते हैं विवाद

भारत -चीन गतिरोध पर पुतिन ने दिया बयान, कहा - मोदी और जिनपिंग मिलकर सुलझा सकते हैं विवाद
X

File Photo 

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने शनिवार को कहा है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग जिम्मेदार लोग हैं और मिलकर दोनों देशों के बीच विवादों को सुलझाने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि यह भी महत्वपूर्ण है कि इस दौरान कोई कोई तीसरा इसमें हस्तक्षेप न करे।

क्वाड की सार्वजनिक रूप से आलोचना करने के साथ ही उन्होंने कहा कि यह आकलन मास्को पर निर्भर नहीं करता कि किस राष्ट्र को इस पहल में कितना और किस हद तक भाग लेना चाहिए और दूसरे देशों के साथ अपने संबंध बनाने चाहिए। हालांकि यह जरूरी है कि किसी के खिलाफ दोस्त बनाने के उद्देश्य से कोई साझेदारी नहीं होनी चाहिए।इसके अलावा पुतिन ने यह भी कहा कि भारत के साथ रूस की साझेदारी और मॉस्को और बीजिंग के बीच संबंधों में कोई "विरोधाभास" नहीं है।

पुतिन ने कहा कि उन्हें पता है कि भारत और चीन से संबंधित कुछ मुद्दे हैं, परन्तु वह भारत के प्रधानमंत्री और चीन के राष्ट्रपति दोनों के रवैये को जानते हैं। दोनों ही जिम्मेदार व्यक्ति हैं औऱ वह एक-दूसरे के साथ अत्यंत सम्मान के साथ पेश आते हैं। मुझे विश्वास है कि वे हमेशा किसी भी मुद्दे के समाधान पर पहुंचेंगे।

Updated : 12 Oct 2021 10:29 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Prashant Parihar

पत्रकार प्रशांत सिंह राष्ट्रीय - राज्य की खबरों की छोटी-बड़ी हलचलों पर लगातार निगाह रखने का प्रभार संभालने के साथ ही ट्रेंडिंग विषयों को भी बखूभी कवर करते हैं। राजनीतिक हलचलों पर पैनी निगाह रखने वाले प्रशांत विभिन्न विषयों पर रिपोर्टें भी तैयार करते हैं। वैसे तो बॉलीवुड से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि है लेकिन राजनीतिक और अपराध से जुड़ी खबरों को कवर करना उन्हें पसंद है।  


Next Story
Top