Home > विदेश > स्पूतनिक वी राइफल एके -47 के बराबर विश्वसनीय : ब्लादिमीर पुतिन

स्पूतनिक वी राइफल एके -47 के बराबर विश्वसनीय : ब्लादिमीर पुतिन

स्पूतनिक वी राइफल एके -47 के बराबर विश्वसनीय : ब्लादिमीर पुतिन
X

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने देश में बनी कोरोना वैक्सीन को सबसे ज्यादा प्रभावी और कारगर बताया है। पुतिन ने कहा कि यह वैक्सीन उतनी ही भरोसेमंद है जितना कि एके-47 राइफल।रूसी उप प्रधानमंत्री टी. गोलीकोवा के साथ वीडियो कांफ्रेंस के दौरान पुतिन ने कहा कि देश में घरेलू स्तर पर विकसित की गई 4 वैक्सीनों को मंजूरी दी गई है। स्पुतनिक वी समेत अन्य वैक्सीन एके-47 राइफल की तरह विश्वसनीय हैं। यह हमने नहीं बल्कि एक यूरोपीय विशेषज्ञ ने कहा है।

पुतिन ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है जब रूस ने स्पुतनिक लाइट वैक्सीन के सिंगल डोज वर्जन को मंजूरी दी है। एक खुराक वाली स्पुतनिक लाइट वैक्सीन की प्रभावकारिता 91.6 प्रतिशत है, जबकि दो खुराक वाली स्पुतनिक-वी वैक्सीन की प्रभावकारिता 79.4 प्रतिशत है। माना जा रहा है कि वैक्सीन के इस लाइट वर्जन से टीकाकरण को गति मिलेगी। एक खुराक वाले स्पुतनिक लाइट की कीमत करीब 737 रुपये है। उल्लेखनीय है कि रूस की दो खुराक वाली वैक्सीन स्पुतनिक-वी को अब तक 65 देश इस्तेमाल को मंजूरी दे चुके हैं, जिसमें भारत भी शामिल है। स्पुतनिक-वी की पहली खेप भारत पहुंच भी चुकी है। विगत शनिवार को वैक्सीन की डेढ़ लाख खुराक हैदराबाद पहुंचा था।

Updated : 12 Oct 2021 10:43 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top