Home > विदेश > रूस-यूक्रेन युद्ध 30वां दिन : पोलैंड पहुंचे बाइडेन, यूक्रेन सीमा के शहर भी जाएंगे

रूस-यूक्रेन युद्ध 30वां दिन : पोलैंड पहुंचे बाइडेन, यूक्रेन सीमा के शहर भी जाएंगे

रूस-यूक्रेन युद्ध 30वां दिन : पोलैंड पहुंचे बाइडेन, यूक्रेन सीमा के शहर भी जाएंगे
X

कीव। यूक्रेन पर रूस का हमला हुए 30 दिन हो चुके हैं। रूस के भीतर से बाहर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक तमाम कोशिशों के बावजूद युद्ध रुकने का नाम नहीं ले रहे है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन शुक्रवार को यूक्रेन के पड़ोसी देश पोलैंड का दौरा करेंगे। इस दौरान वे यूक्रेन के सीमावर्ती शहर की यात्रा भी करेंगे।

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के 30वें दिन भी दोनों पक्ष जंग रोकने के लिए किसी समझौते पर नहीं पहुंच पाए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति गुरुवार को नाटो देशों की बैठक में शामिल होने के बाद शुक्रवार को यूक्रेन के पड़ोसी देश पोलैंड की यात्रा पर जा रहे हैं। बाइडेन यूक्रेन तो नहीं जा रहे हैं किन्तु यूक्रेन के लोगों के साथ अपने समर्थन को दर्शाने के लिए वे यूक्रेन की सीमा पर मौजूद पोलैंड के शहर रेजेस्जोव भी जाएंगे। यह शहर यूक्रेन सीमा से महज 80 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

अमेरिका वैसे भी इस युद्ध में खुलकर रूस का विरोध कर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति की पोलैंड यात्रा को भी रूसी खेमा स्वीकार नहीं कर रहा है। रूसी समर्थक देश बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंकों ने पोलैंड को लेकर चेतावनी भी दी है। लुकाशेंकों ने कहा है कि यूक्रेन में पश्चिमी शांति रक्षक बलों को तैनात करने का पोलैंड का प्रस्ताव तीसरा विश्वयुद्ध भड़का सकता है। बेलारूस ने यूक्रेन पर आक्रमण के लिए रूस को अपने क्षेत्र के इस्तेमाल की अनुमति दे रखी है, किन्तु पोलैंड को लेकर बेलारूस ने आगाह किया है। बेलारूस के राष्ट्रपति ने हालात को बेहद गंभीर और तनावपूर्ण करार दिया।

Updated : 29 March 2022 7:53 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top