Home > विदेश > टोक्यो में होगी Quad Summit, भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान होंगे शामिल

टोक्यो में होगी Quad Summit, भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान होंगे शामिल

टोक्यो में होगी Quad Summit, भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान होंगे शामिल
X

टोक्यो। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चीन को घेरने के लिए दुनिया के चार प्रमुख देशों अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान संयुक्त मुहिम चलाएंगे। जापान की राजधानी टोक्यो में प्रस्तावित द क्वाडिलैटरल सिक्योरिटी डायलॉग (क्वाड) शिखर सम्मेलन में इन चारों देशों के नेता चीन पर मिलकर नकेल कसने की रणनीति बनाएंगे। जापान के प्रधानमंत्री किशिदा फुमियो ने इस वर्ष मई में क्वाड शिखर सम्मेलन आयोजन की उम्मीद जताई है।

जापान के प्रधानमंत्री किशिदा फुमियो ने बताया कि इस बार की क्वाड सम्मेलन की बैठक ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आम चुनाव के बाद होने की संभावना है। ऑस्ट्रेलिया में मई के तीसरे सप्ताह में आम चुनाव होने हैं, ऐसे में क्वाड की बैठक मई के अंतिम सप्ताह में होने की उम्मीद है। अधिकारियों ने बताया कि सभी के लिए सुविधाजनक तिथियों को अंतिम रूप दिए जाने के बाद ही जापान द्वारा औपचारिक आमंत्रण भेजे जाएंगे। इससे पहले क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों और शेरपाओं की एक बैठक में भी शिखर सम्मेलन का एजेंडा तय होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस बैठक में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और भारत के नेता भाग लेंगे।

बताया गया कि, इस बैठक में आर्थिक सुरक्षा के साथ चीन के बढ़ते आधिपत्य को लेकर चर्चा होना अवश्यंभावी है। इसके अलावा इस बैठक में स्वतंत्र इंडो-पैसिफिक, कोरोना और जलवायु परिवर्तन पर चर्चा होने की उम्मीद है।पिछला क्वाड शिखर सम्मेलन 24 सितंबर, 2021 को वाशिंगटन में आयोजित किया गया था। वर्ष 2007 में शुरू क्वाड में चार देश अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, भारत व जापान शामिल हैं।

Updated : 27 Jan 2022 8:48 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top