राष्ट्रपति पुतिन की साल के अंत प्रेस कॉन्फ्रेंस: यूक्रेन, पश्चिम और अर्थव्यवस्था पर क्या कहा?

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 19 दिसंबर, 2025 को साल के अंत की पारंपरिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में 2025 के प्रमुख घटनाक्रम और 2026 की प्राथमिकताओं पर चर्चा की. इस साल की समीक्षा में यूक्रेन संकट रूस की अर्थव्यवस्था और पश्चिमी देशों के साथ संबंध प्रमुख मुद्दे रहे पुतिन का भाषण मॉस्को के गोस्टिनी ड्वोर से लाइव प्रसारित किया गया, जिसमें देशभर से आए सवालों का जवाब भी दिया गया। पुतिन की प्रेस कॉन्फ्रेंस ने रूस की विदेश नीति, यूक्रेन संघर्ष और घरेलू आर्थिक स्थिति पर स्पष्ट और मजबूत संदेश दिया। उन्होंने पश्चिम के साथ सहयोग की संभावना जताई लेकिन युद्ध और तनाव बढ़ाने वाली गतिविधियों की कड़ी आलोचना की।
पश्चिम के साथ संबंध और सैन्य स्थिति
पुतिन ने स्पष्ट किया कि यदि पश्चिम रूस के साथ सम्मानजनक व्यवहार करता है, तो कोई नई विशेष सैन्य कार्रवाई आवश्यक नहीं है उनके अनुसार, पश्चिम इस समय तनाव जानबूझकर बढ़ा रहा है और रूस की सुरक्षा चिंताओं की अनदेखी कर रहा है. रूस पर पश्चिमी हमलों की कथित योजना पर पुतिन ने कहा कि ये पूरा निराधार है और केवल रूस को दोषी साबित करने की कोशिश है।
यूक्रेन संकट
पुतिन ने कहा कि यूक्रेन संघर्ष को शांतिपूर्ण तरीके से खत्म करने से इंकार कर रहा है अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा प्रस्तावित समझौते पर रूस ने लगभग सहमति जताई, लेकिन अब निर्णय कीव और उसके यूरोपीय प्रायोजकों के हाथ में है. रूस ने यूरोप द्वारा उसकी संपत्तियों को जब्त करने के प्रयासों को “लूट” करार दिया।
वैश्विक और घरेलू अर्थव्यवस्था
पुतिन ने रूस की आर्थिक स्थिति, तेल और गैस निर्यात, और सांस्कृतिक व तकनीकी क्षेत्रों में उपलब्धियों का जिक्र किया, उन्होंने कहा कि रूस सख्त आर्थिक दबावों और प्रतिबंधों के बावजूद आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है ।
AI और डिजिटल मीडिया में नागरिक सहभागिता
प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए देशभर से एक मिलियन से अधिक सवाल सबमिट किए गए AI टूल्स का इस्तेमाल कर सवालों की छंटाई और ट्रांसक्रिप्शन किया गया जो पहली बार 2023 में शुरू किए गए इस प्रारूप को और अधिक इंटरैक्टिव बनाता है।
