Home > विदेश > प्रिंस हैरी की पत्नी का खुलासा, बेटे के जन्म से पहले रंग को लेकर चिंतित थी

प्रिंस हैरी की पत्नी का खुलासा, बेटे के जन्म से पहले रंग को लेकर चिंतित थी

प्रिंस हैरी की पत्नी  का खुलासा, बेटे के जन्म से पहले रंग को लेकर चिंतित थी
X

लंदन। चर्चित टॉक शो 'द ओपरा विफ्रे' शो में प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मार्केल ने बताया है कि वह अपने बेटे केस के होने से पहले उसके रंग को लेकर चिंतित थी। उन्होंने बताया कि साल 2018 में राजधराने से जुड़ने से पहले बहुत ही सीधी-साधी थी। जब वह राजधराने से अलग हुई तो उन पर इतना दबाव बनाया गया कि उनके मन में खुद को खत्म करने के ख्याल आने लगे।

राजधाराने से बहर होने के बाद उनका यह पहला साक्षात्कार है। इस दौरान प्रिंस हैरी ने बताया कि वह राजधराने के जीवन में खुद को कैद किया हुआ महसूस करने लगे थे। साथ ही वह आर्थिक रूप से कमजोर हो गए थे। उन्होंने बताया कि उनके परिवार ने मेगन को समर्थन नहीं किया था। उन्होंने उनसे संबंधित गलत कहानियों को अखबार में छापा गया। हालांकि बकिंघम पैलेस की ओर से इस पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है लेकिन बस इतना कहा गया है कि यह गंभीर मामला है और इसकी जांच की जाएगी।

हैरी और मेगन ने खुलासा किया कि उनकी दूसरी संतान लड़की होगी। हैरी ने इस बात को भी स्वीकार किय़ा कि उसके अपने भाई विलियम के साथ अच्छे संबंध नहीं हैं। जो अपने पिता, प्रिंस चार्ल्स के बाद सिंहासन का उत्तराधिकारी है।मेगन ने महारानी एलिजाबेथ के व्यवहार की सरहाना करते हुए बताया कि उन्होंने हमेशा उनके साथ अच्छा व्यवहार किया। उन्होंने बताया कि गर्भवति होने का समय बहुत ही तकलीफों के साथ बीता, राजकुमार के औहदे से परे वह अपने बेटे की सुरक्षा और संरक्षण को लेकर चिंतित हैं। इतना कहना पर उनकी आंखे भर आई और वह कहती हैं कि बस वह उसे सुरक्षित रखना चाहती हैं।

Updated : 12 Oct 2021 10:52 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top