Home > विदेश > जापान में PM शिंजो आबे ने किया आपातकाल का ऐलान

जापान में PM शिंजो आबे ने किया आपातकाल का ऐलान

जापान में PM शिंजो आबे ने किया आपातकाल का ऐलान
X

टोक्यो। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी पर लगाम लगाने के लिए टोक्यो, ओसाका और पांच अन्य परफेक्चरों में मंगलवार (7 अप्रैल) को आपातकाल घोषित कर दिया। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, यह घोषणा बुधवार (8 अप्रैल) को प्रभावी होगी। आपातकाल के दायरे में राजधानी टोक्यो और अन्य प्रमुख प्रांत होंगे, जिसमें कनागावा, सैतामा, चिबा, ओसाका, ह्योगो और फुकुओका शामिल हैं।

आपातकाल की घोषणा से पहले आबे ने कहा था, ''ऐसे हालात बन रहे हैं जो लोगों के जीवन और अर्थव्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर रहे हैं। आज शाम, मेरी सरकार के मुख्यालय में बैठक बुलाने की और आपातकाल घोषित करने की योजना है।"

उन्होंने खासतौर पर तोक्यो और ओसाका जैसे शहरी इलाकों में संक्रमण के नए मामले तेजी से बढ़ने का हवाला देते हुए एक दिन पहले ही योजना की घोषणा कर दी थी। घोषणा आधी रात से प्रभावी होगी और यह सात प्रभावित क्षेत्रों के गर्वनरों को लोगों से घरों में रहने तथा उद्यमों से संस्थान बंद करने का अधिकार देगी।

इस घोषणा से परफेक्चर के गवर्नरों को वायरस का प्रसार रोकने के लिए कदम उठाने का अधिक अधिकार मिल जाएगा। आपातकाल की यह घोषणा ऐसे समय में की गई है, जब जापान में कोरोना वायरस मामलों की संख्या 4845 हो गई है, और अब तक 108 लोगों की मौतें हो चुकी हैं।

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है और अब विश्व के अधिकतर देशों (205 देशों और क्षेत्रों) में फैल चुके इस संक्रमण के कारण अब तक 73916 लोगों की मौत हो चुकी है तथा 1338796 लाख लोग इससे संक्रमित हुए हैं। विश्वभर में अब तक 2.76 लाख लोग इस वायरस से ठीक भी हुए हैं।

कोरोना वायरस से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित यूरोपीय देश इटली में इस महामारी के कारण सबसे अधिक 16,523 लोगों की मौत हुई है और अब तक 132547 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। इस संक्रमण से दुनिया भर में सबसे अधिक लोगों की मृत्यु इटली में ही हुई है। इस वैश्विक महामारी के केंद्र चीन में अब तक 81,741 लोग इससे संक्रमित हुए हैं और 3,331 लोगों की मृत्यु हुई है। इस वायरस को लेकर तैयार की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन में हुई मौत के 8० प्रतिशत मामले 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के थे।

Updated : 7 April 2020 1:30 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top