Home > विदेश > नेपाल :पीएम ओली ने कैबिनेट में शमिल किये नौ मंत्री, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ

नेपाल :पीएम ओली ने कैबिनेट में शमिल किये नौ मंत्री, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ

नेपाल :पीएम ओली ने कैबिनेट में शमिल किये नौ मंत्री,  राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
X

काठमांडू। नेपाल में अपनी पार्टी में विद्रोह झेल रहे प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने शुक्रवार शाम कैबिनेट में बड़ा फेरबदल कर नौ नए मंत्रियों को शामिल किया। नए मंत्रियों को शामिल करने के साथ ही एक कैबिनेट मंत्री और एक एक राज्यमंत्री को हटाया। बता दें संसद भंग करने के फैसले के बाद सात मंत्रियों ने इस्तीफा दिया था। मंत्रिमंडल में शामिल पांच मंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड की पूर्व पार्टी के नेता है।

नए मंत्रियों को राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों में प बहादुर रायमांझी को ऊर्जामंत्री, मणि थापा को जल आपूर्ति, प्रभु साह को शहरी विकास, प्रेम अले को वन और भूमि संरक्षण, गणेश थागुन्ना सामान्य प्रशासन, गौरी शंकर चौधरी को श्रम एवं रोजगार, जूली कुमारी महतो को महिला, बाल और वरिष्ठ नागरिक कल्याण, दावा लामा को शिक्षा मंत्री बनाया गया है।इसी बीच राष्ट्रपति विद्या देवी ने संसद के उच्च सदन का आह्वान किया है।









Updated : 12 Oct 2021 11:06 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top