Home > विदेश > 200 दिन अंतरिक्ष में बिताकर पृथ्वी पर लौटे यात्री, मेक्सिको की खाड़ी में उतरे

200 दिन अंतरिक्ष में बिताकर पृथ्वी पर लौटे यात्री, मेक्सिको की खाड़ी में उतरे

200 दिन अंतरिक्ष में बिताकर पृथ्वी पर लौटे यात्री, मेक्सिको की खाड़ी में उतरे
X

वाशिंगटन। अंतरिक्ष केन्द्र में 200 दिन बिताने के बाद स्पेस एक्स कैपसूल से चार यात्री पृथ्वी पर लौट आए हैं। इनका कैप्सूल सोमवार देर रात फ्लोरिडा के पेंसाकोला तट पर मेक्सिको की खाड़ी में उतरा।अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से रवाना होने के आठ घंटों के बाद यह लोग पृथ्वी पर वापस पहुंचे। खाड़ी में उतरने के बाद स्पाट लाइट के साथ रिकरवरी बोट वहां पर पहुंची।

इन यात्रियों के लौट आने के बाद उनके स्थान पर चार अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के बुधवार देर रात तक स्पेसएक्स से स्पेस स्टेशन रवाना होने का रास्ता साफ हो गया। इन चारों को पहले ही रवाना होना था लेकिन खराब मौसम और एक अंतरिक्ष यात्री की चिकित्सा स्थिति के कारण इसमें देर हुई। जापान के अंतरिक्ष यात्री अकिहितो होशिदे, नासा के शेन किमबरॉ, मेगन मैकऑर्थर और फ्रांस के थॉमस पेस्ववेट को सोमवार सुबह वापस आना था। तेज हवाएं चलने के कारण उनकी वापसी में देरी हुई।

अंतरिक्ष की राह इन चारों यात्रियों के लिए आसान नहीं रही। दरअसल इनके कैप्सूल का टॉयलट टूट गया था और इन्हें आठ घंटे की यात्रा डायपर पहनकर करनी पड़ी। अब अंतरिक्ष में जाने वाला अगला क्रू छह महीनों तक वहां पर रहेगा। जापानी व्यापारी और उनके निजी सहायक दिसम्बर में रूसी स्पेस एजेंसी से रवाना होंगे। इसके बाद स्पेस एक्स से फरवरी में तीन व्यापारी अंतरिक्ष में जाएंगे।

Updated : 9 Nov 2021 8:34 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top