Home > विदेश > क्या पाकिस्तान को आई अक्ल, इमरान ने क्यों कहा- "100 साल तक भारत से नहीं रखेंगे बैर"

क्या पाकिस्तान को आई अक्ल, इमरान ने क्यों कहा- "100 साल तक भारत से नहीं रखेंगे बैर"

पाकिस्तान ने बनाई नई सुरक्षा निति

क्या पाकिस्तान को आई अक्ल, इमरान ने क्यों कहा- 100 साल तक भारत से नहीं रखेंगे बैर
X

इस्लामाबाद। भारत से रिश्ता खराब करने वाले पाकिस्तान को लगता है अब अक्ल आ गई है। पाकिस्तान ने अपनी नई राष्ट्रीय सुरक्षा नीति में ऐसे संकेत दिए हैं। 100 पेजों की सुरक्षा नीति को अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। प्रधानमंत्री इमरान खान शुक्रवार को इसके कुछ हिस्सों को सार्वजनिक कर सकते हैं।

पाकिस्तान ने अपनी नई राष्ट्रीय सुरक्षा नीति में कहा है कि वह अब भारत से बैर नहीं करेगा। भविष्य में पड़ोसी देशों के साथ शांति और आर्थिक पक्ष को प्रमुखता देगा। भारत से बिना कश्मीर मसले के आखिरी समाधान के व्यापारिक रिश्ते को मजबूत करेगा।सुरक्षा नीति से जुड़े एक अधिकारी ने पाकिस्तान के समाचार पत्र एक्सप्रेस ट्रिब्यून से कहा, 'हम अगले 100 साल तक भारत के साथ बैर नहीं करेंगे। इस नई नीति में पड़ोसी देशों के साथ शांति पर जोर दिया गया है।' उल्लेखनीय है कि कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच आपसी रिश्तों में बर्फ जम गई है। इस सुरक्षा नीति को बनाने में पाकिस्तान की सेना ने अहम भूमिका निभाई है। इस पर विपक्ष बवाल कर सकता है।

Updated : 15 Jan 2022 2:31 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top