Home > विदेश > उत्तर कोरिया की पाबंदियों को चुनौती, फिर दागी मिसाइल, अज्ञात लक्ष्य को बनाया निशाना

उत्तर कोरिया की पाबंदियों को चुनौती, फिर दागी मिसाइल, अज्ञात लक्ष्य को बनाया निशाना

उत्तर कोरिया की पाबंदियों को चुनौती, फिर दागी मिसाइल, अज्ञात लक्ष्य को बनाया निशाना
X

प्योंगयांग। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच पूरी दुनिया पर तीसरे विश्वयुद्ध का खतरा मंडरा रहा है। इसी दौरान उत्तर कोरिया ने भी दुनिया को बड़ी चुनौती दे दी है। उत्तर कोरिया ने तमाम पाबंदियों को चुनौती देते हुए एक बार फिर मिसाइल दाग दी है। दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया द्वारा मिसाइल दागे जाने को लेकर चिंता जताई है।

उत्तर कोरिया आए दिन कुछ न कुछ ऐसा कर रहा है, जिससे पड़ोसी देशों की चिंता बढ़ती जा रही है। बुधवार को दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया द्वारा एक और मिसाइल दागे जाने का दावा किया है। दक्षिण कोरियाई अधिकारियों के मुताबिक उत्तर कोरिया ने पूर्व की दिशा में एक अज्ञात मिसाइल दागी है। इस मिसाइल और इसके लक्ष्य की अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है। दक्षिण कोरियाई अधिकारी उत्तर कोरिया द्वारा मिसाइल दागे जाने से चिंतित हैं। उनका मानना है कि उत्तर कोरिया ने ऐसे समय में यह मिसाइल दागी है, जब उत्तर कोरिया द्वारा बार-बार परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की धमकी दी जा रही है।

इससे पहले उत्तर कोरिया ने प्रतिबंधित अंतरमहाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइल दागकर दुनिया को चुनौती दी थी। वह बैलेस्टिक मिसाइल लगभग 1100 किलोमीटर चलकर जापान के समुद्र में गिरने से पहले छह हजार किलोमीटर से अधिक ऊंचाई तक पहुंच गयी थी। सामान्यत: यह बैलेस्टिक मिसाइल निश्चित रास्ते पर चलते हुए हजारों किलोमीटर तक की यात्रा कर सकती है। इस तरह अब अमेरिका भी उत्तर कोरिया के मिसाइल आक्रमण की परिधि में शामिल हो गया है।उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ महीनों में उत्तर कोरिया ने मिसाइल परीक्षण की रफ्तार अचानक बढ़ा दी है।

Updated : 5 May 2022 6:17 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top