- ईडी के सामने पेश हुए आजम खान के बेटे अब्दुल्ला, मनी लॉन्ड्रिंग केस में हुई पूछताछ
- लोकल से ग्लोबल बनता यूपी का ओडीओपी, त्योहारों पर स्थानीय उत्पाद देने की मजबूत हो रही परंपरा
- मुख्तार अब्बास नकवी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा, राजग बना सकता है उपराष्ट्रपति उम्मीदवार
- सिलीगुड़ी-काठमांडू रूट पर अंतरराष्ट्रीय बस सेवा शुरू, सप्ताह में तीन दिन होगी यात्रा
- अमरनाथ यात्रा दोबारा शुरू, जम्मू से रवाना नहीं हुआ नया जत्था
- ट्रेन के कोचों में बढ़ी गंदगी, 10 दिन में मिली 48 शिकायतें
- लालू यादव एयर एम्बुलेंस से जायेंगे दिल्ली, चल रही है तैयारी
- देश में फिर बढ़ी कोरोना मरीजों की संख्या, : 24 घंटे में 16,159 नए मरीज
- ग्वालियर पहुंची 44वीं चेस ओलिंपियाड मशाल, केंद्रीय मंत्री तोमर ने की अगवानी
- कानपुर हिंसा का फाइनेंसर गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की पूछताछ, खुल सकते है कई राज

न्यूजीलैंड नए साल में खोलेगा देश की सीमाएं, विदशी यात्रियों को मिलेगा प्रवेश
X
वेलिंग्टन। न्यूजीलैंड सरकार ने अपने देश के लोगों के लिए जनवरी, 2022 से अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को फिर से खोलने का फैसला किया है। विदेशी नागरिकों को अप्रैल, 2022 से न्यूजीलैंड में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी।
कोरोना रिस्पांस मिनिस्टर क्रिस हिपकिंस ने प्रेस कांफ्रेंस में बुधवार को कहा है कि सरकार ने अधिकांश यात्रियों के लिए पृथकवास में रहने की अनिवार्यता को भी खत्म कर दिया है। अब पूरी तरह से टीकाकृत कीवी (न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के सदस्य) और अन्य यात्री क्वारंटाइन क्षेत्र में रहे बिना ऑस्ट्रेलिया से न्यूजीलैंड की यात्रा कर सकेंगे। यह योजना 13 फरवरी, 2022 को स्थानीय समयानुसार रात 11:59 बजे से लागू होगी।
उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल, 2022 से पूरी तरह से वैक्सीनेटिड लोगों को न्यूजीलैंड की यात्रा करने की अनुमति होगी। सभी यात्रियों को अपनी यात्रा से पहले नेगेटिव कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट दिखानी होगी। इसके साथ वैक्सीनेशन प्रूफ भी दिखाना होगा। लोगों को समुदाय में प्रवेश करने से पहले सात दिनों तक सेल्फ आइसोलेशन में रहना होगा। साथ ही फाइनल पीसीआर टेस्ट दिखाना होगा। उन्होंने आगे कहा कि कोरोना प्रतिबंध पर अधिक विवरण दिसंबर में जारी करके बताया जाएगा कि बाहर से आने वाले लोग हवाई अड्डे से अपने सेल्फ आइसोलेशन के स्थान और अन्य जगह कैसे यात्रा कर सकते हैं।