Home > विदेश > कोराना के बाद चीन में मिला नया वायरस लैंग्या, अब तक 35 लोग हुए संक्रमित

कोराना के बाद चीन में मिला नया वायरस लैंग्या, अब तक 35 लोग हुए संक्रमित

कोराना के बाद चीन में मिला नया वायरस लैंग्या, अब तक 35 लोग हुए संक्रमित
X

ताइपे। ताइवान सीमा पर गरजते चीनी युद्धक विमानों की धमक के बीच ताइवान ने चीन में कोरोना के बाद नया वायरस जूनोटिक लैंग्या मिलने का दावा किया है। चीन के दो प्रांतों में इस नए वायरस से अब तक तीन दर्जन लोगों में संक्रमण की पुष्टि भी हो चुकी है।

हाल ही में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा के बाद से चीन और ताइवान के बीच तलवारें खिंची हुई हैं। चीन के युद्धक विमान ताइवान सीमा पर डटे हुए हैं। चीन को ही पूरी दुनिया में कोरोना के कहर के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है। ऐसे में अब चीन पर एक और जानलेवा बीमारी के प्रसार का आरोप लगा है। ताइवान के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (सीडीसी) के अनुसार चीन में जूनोटिक लैंग्या वायरस मिला है। इस वायरस से अब तक चीन में तीन दर्जन लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि भी हो चुकी है। लैंग्या वायरस चीन के शेडोंग और हेनान प्रांत में पाया गया है।

शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक यह वायरस जानवरों से इंसानों में फैल रहा है। इस वायरस की पहचान और प्रसार की निगरानी के लिए न्यूक्लिक एसिड परीक्षण विधि का उपयोग करने की बात कही गयी है। ताइवान सीडीसी के उप महानिदेशक चुआंग जेन-हिसियांग ने बताया कि अभी तक इस वायरस के इंसानों से इंसानों में पहुंचने की पड़ताल चल रही है। जांच की जा रही है कि इस वायरस के मनुष्यों के बीच प्रसार की कितनी संभावना है। सीरोलॉजिकल सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक, करीब दो प्रतिशत बकरियां और पांच प्रतिशत कुत्तों में लैंग्या वायरस की पुष्टि हुई है।

Updated : 15 Aug 2022 3:07 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top