'संयुक्त युद्धाभ्यास' में शामिल होने भारतीय सेना का दल अमेरिका रवाना
X
नईदिल्ली/वेब डेस्क। भारत और अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग के अंतर्गत संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास 'युद्ध अभ्यास 2021' आज से शुरू होगा। यह युद्धाभ्यास 29 अक्टूबर 2021 तक संयुक्त बेस एल्मेंडॉर्फ रिचर्डसन, अलास्का (अमेरिका) में आयोजित किया जा रहा है। इसमें भाग लेने के लिए भारतीय दल में एक इन्फैंट्री बटालियन के 350 जवान रवाना हो चुके हैं।
यह युद्ध अभ्यास भारत और अमेरिका के बीच सबसे बड़ा संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण और रक्षा सहयोग प्रयास का 17वां संस्करण है। यह दोनों देशों के बीच बारी-बारी से आयोजित होता है। इस अभ्यास का पिछला संस्करण फरवरी 2021 में राजस्थान के बीकानेर में महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में आयोजित किया गया था। इस अभ्यास का उद्देश्य दो सेनाओं के बीच समझ, सहयोग और अंतर-संचालन को बढ़ाना है। संयुक्त अभ्यास ठंडी जलवायु वाली परिस्थितियों में संयुक्त हथियार युद्धाभ्यास पर ध्यान केंद्रित करेगा और इसका मुख्य उद्देश्य सामरिक स्तर के अभ्यासों को साझा करना तथा एक दूसरे से अभ्यास की सर्वश्रेष्ठ परिपाटियां सीखना है।
Swadesh News
Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you