Home > विदेश > जापान के अंतरिक्ष पर्यटक 12 दिन बिताकर वापिस लौटे, सुनाए अनुभव

जापान के अंतरिक्ष पर्यटक 12 दिन बिताकर वापिस लौटे, सुनाए अनुभव

जापान के अंतरिक्ष पर्यटक 12 दिन बिताकर वापिस लौटे, सुनाए अनुभव
X

टोक्यो। जापान के अंतरिक्ष पर्यटक 12 दिनों के बाद धरती पर सुरक्षित लौट आए हैं। फैशन टाइकून युसाकू मिजावा, उनके असिसटेंट योजो हिरानो और अंतरराष्ट्रीय यात्री अलेक्जेंडर मिसुर्किन रूस के सोयुज एमएस-20 अंतरिक्ष यान से रवाना हुए थे।

यूट्यूब पर एक वीडियो में अंतरिक्ष पर्यटक युसाकु मेजावा ने अपने फॉलोअर्स को दिखाया कि कैसे ठीक से चाय पीना है और जीरो ग्रैविटी में कैसे सोना है।मिजावा ने 12 दिन के इस अभियान के लिए आठ करोड़ डॉलर से अधिक की रकम अदा किए जाने संबंधी खबरों के बारे में पूछने पर बताया कि वह अनुबंध की धनराशि का खुलासा नहीं कर सकते लेकिन उन्होंने यह माना कि उन्होंने अच्छी-खासी रकम चुकाई है।

Updated : 20 Dec 2021 12:08 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top