Home > विदेश > इस्लामिक स्टेट ने ली मॉस्को में आतंकी हमले की जिम्मेदारी, प्रधानमंत्री मोदी ने की निंदा

इस्लामिक स्टेट ने ली मॉस्को में आतंकी हमले की जिम्मेदारी, प्रधानमंत्री मोदी ने की निंदा

मॉस्को में आतंकवादी हमला, 60 से अधिक लोगों की मौत,

इस्लामिक स्टेट ने ली मॉस्को में आतंकी हमले की जिम्मेदारी, प्रधानमंत्री मोदी ने की निंदा
X

मास्को। कुख्यात आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआई) ने रूस की राजधानी मॉस्को पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली है। संगठन ने समाचार एजेंसी अमाक में बयान जारी कर कहा कि उसने मॉस्को के बाहरी इलाके क्रास्नोगोर्स्क शहर में ईसाइयों की एक बड़ी सभा पर हमला किया। इसमें बड़ी तादाद में लोग मारे गए और सैकड़ों घायल हुए हैं।



प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मॉस्को के क्रास्नोगोर्स्क शहर के क्रोकस सिटी हॉल (संगीत स्थल) में हुए आतंकवादी हमले की शनिवार को कड़ी निंदा की। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स हैंडल पोस्ट पर लिखा, ''हम मॉस्को में हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। दुख की इस घड़ी में भारत रूसी संघ की सरकार और लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।''

मॉस्को में आतंकवादी हमला, 60 से अधिक लोगों की मौत -

उल्लेखनीय है कि मॉस्को के क्रास्नोगोर्स्क शहर के क्रोकस सिटी हॉल (सगीत स्थल) में हुए हमले में 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई। यह हमला शुक्रवार शाम हुआ। तास समाचार एजेंसी ने रशियन जांच एजेंसी के एक सूत्र के हवाले से कहा है कि असॉल्ट राइफलों से लैस अज्ञात बंदूकधारियों ने क्रोकस सिटी हॉल में धावा बोला और गोलीबारी की। इस दौरान किए गए विस्फोट से इमारत हिल गई और उसमें आग लग गई। प्रारंभिक जांच में यह पुष्टि हुई है कि आतंकवादी हमले में 60 से अधिक लोग मारे गए। मॉस्को समयानुसार सुबह 2:00 बजे तक 80 लोगों को मॉस्को के अस्पतालों में ले जाया गया। इसके कुछ देरबाद अस्पताल में भर्ती कराए गए 145 लोगों की सूची स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर अपडेट की गई है। इस बीच, मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने अगले दो दिनों में राजधानी में सभी सामूहिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।

Updated : 23 March 2024 7:15 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top