ईरान : शिराज में बाढ़ से 19 लोगों की मौत

X
By - Swadesh Digital |26 March 2019 9:42 AM IST
Reading Time: तेहरान। ईरान के दक्षिण में शिराज़ शहर में बाढ़ से 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि सैकड़ों लोग घायल हो गए हैं। बाढ़ के प्रकोप से तमाम परिवार कार की छतों और बिजली के खंबों पर चढ़े दिखाई पड़े। ईरानी न्यायपालिका ने सरकार से बाढ़ के कारणों का पता लगाने के लिए कहा है।
यह बाढ़ उस समय आई है, जब फ़ारसी नववर्ष पर लोग छुट्टियों के मूड में थे और सरकारी दफ़्तरों में छुट्टियां हैं। फारस प्रांत के गवर्नर इनायतोल्ला रहीम ने कहा है कि बाढ़ की चेतावनी पहले दे दी गई थी। इस समय बाढ़ नियंत्रण में है। राहत और बचाव का कार्य जारी है।
Next Story
