Home > विदेश > श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त ने किया शिवरात्रि पर मंदिर में पूजन एवं रामसेतु दर्शन

श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त ने किया शिवरात्रि पर मंदिर में पूजन एवं रामसेतु दर्शन

श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त ने किया शिवरात्रि पर मंदिर में पूजन एवं रामसेतु दर्शन
X

मुंबई। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त गोपाल बाग्ले ने गुरुवार को थिरूकीतीसवरम मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और शिवरात्रि के पूजन में भाग लिया।इसके बाद उन्होंने रामसेतु पर जाकर प्रार्थना की। कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग की ओर से ट्वीट कर कहा गया है कि भारतीय उच्चायुक्त ने रामसेतु पर जाकर प्रार्थना की। यह भारत और श्रीलंका को जोड़ने वाला पुल है। उन्होंने श्रीलंका और भारत के लोगों के बीच मजबूत संबंधों के लिए प्रार्थना की।

इसके अलावा एक अन्य ट्वीट गोपाल बागले ने थिरूकीतीसवरम मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और शिवरात्रि के पूजन में भाग लिया। उन्होंने श्रीलंका और भारत के लोगों के लिए प्रार्थना की। भारत सरकार ने इस मंदिर में 326 मिलियन श्रीलंकाई रुपये का सहयोग किया है। भारत एशिया में सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण स्थानों के सुधार के लिए लगातार समर्थन करता रहा है। इन स्थानों में अंगोर के ता प्रहोम मंदिर, वियतनाम के चाम इमारत, श्रीलंका के मन्नार स्थित थिरूकीतीसवरम मंदिर, लाओस के फोऊ मंदिर और नेपाल का पशुपतिनाथ मंदिर शामिल है। इन मंदिरों को भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से वित्तीय सहयोग दिया जाता है।


Updated : 12 Oct 2021 10:52 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top