Home > विदेश > कराची में भारतीय विमान की हुई आपातकालीन लैंडिंग, नहीं बची यात्री की जान

कराची में भारतीय विमान की हुई आपातकालीन लैंडिंग, नहीं बची यात्री की जान

कराची में भारतीय विमान की हुई आपातकालीन लैंडिंग, नहीं बची यात्री की  जान
X

इस्लामाबाद। शारजाह से लखनऊ जा रहे इंडिगो एयरलाइंस के एक विमान की आज कराची एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करानी पड़ी। दरअसल इस विमान में सवार एक यात्री की तबीयत खराब हो गई थी, जिसके कारण विमान की आपात लैंडिंग कराई गई।

इंडिगो एयरलाइंस का एक विमान शारजाह से लखनऊ के रास्ते में था। ईरान के रास्ते इसने सुबह 4:00 बजे पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया। इसमें सवार एक यात्री के बीमार होने पर कैप्टन ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को संपर्क किया और आपात लैंडिंग करने का आग्रह किया। इसके बाद 5:30 बजे कराची एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिग कराई गई। हालांकि डॉक्टरों ने उस यात्री को मृत घोषित कर दिया। 8:36 बजे विमान अहमदाबाद की ओर रवाना हुआ।

यह पहली बार नहीं है, जब पाकिस्तान ने भारतीय विमान को कराची में आपात लैंडिंग की अनुमति दी है। इससे पहले भी पिछले साल नवम्बर में रियाद से दिल्ली जाने वाली गो-एयर फ्लाइट को पाकिस्तान के कराची में आपातकालीन लैंडिंग की इजाजत दी गई थी, क्योंकि विमान में सवार एक यात्री की विमान में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी।

Updated : 12 Oct 2021 10:53 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top