Home > विदेश > सूडान में भारत ने शुरू किया ऑपरेशन कावेरी, अब तक 569 लोगों को निकाला

सूडान में भारत ने शुरू किया ऑपरेशन कावेरी, अब तक 569 लोगों को निकाला

सूडान में 72 घंटे का संघर्ष विराम का ऐलान

सूडान में भारत ने शुरू किया ऑपरेशन कावेरी, अब तक 569 लोगों को निकाला
X

नईदिल्ली। सूडान में जारी गृहयुद्ध के बीच भारत ने अपने नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन कावेरी शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटों में साढ़े पांच सौ से अधिक भारतीयों को सूडान से निकाल लिया गया है। सभी को सऊदी शराब के शहर जेद्दा पहुचाया गया। यहां से सभी को दिल्ली लाया जाएगा। इसके अलावा वहां फंसे अन्य भारतीयों के लिए आवश्यक राहत सामग्री भी पहुंचाई गई।

जानकारी के अनुसार, भारत के करीब 3 हजार लोग सूडान के विभिन्न इलाकों में फंसे हुए है। जिन्हें निकालने के लिए भारत सरकार ने ऑपरेशन कावेरी शुरू किया है। अब तक तीन बैच में 561 लोगों को जेद्दाह पहुंचा दिया गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा 'ऑपरेशन कावेरी' के तहत पहले बैच में 278 भारतीयों को नेवी के जहाज INS सुमेधा से सूडान पोर्ट से सऊदी अरब के जेद्दाह पहुंचाया गया। इसके बाद 148 और 135 भारतीयों को भारतीय वायु सेना के C-130J एयरक्राफ्ट से जेद्दाह लाया गया। अब इन्हें जल्द ही एयरलिफ्ट कर भारत लाया जाएगा।'

बता दें कि सूडान में तख्तापलट के लिए सेना और पैरामिलिट्री फोर्स के बीच 15 अप्रैल से संघर्ष जारी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अब तक यहां 459 लोगों और सैनिकों की मौत हो चुकी है। 4,072 लोग घायल हुए हैं।सूडान में दोनों पक्षों ने 72 घंटे का सीजफायर 27 अप्रैल रात 12 बजे तक घोषित किया हैं ताकि अन्य देशों के नागरिक निकल सकें।

Updated : 4 May 2023 11:43 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top