Home > विदेश > यूक्रेन में बढ़े संघर्ष पर भारत ने जताई चिंता, साथ ही की शांति प्रयासों की पेशकश

यूक्रेन में बढ़े संघर्ष पर भारत ने जताई चिंता, साथ ही की शांति प्रयासों की पेशकश

यूक्रेन में बढ़े संघर्ष पर भारत ने जताई चिंता, साथ ही की शांति प्रयासों की पेशकश
X

नईदिल्ली। भारत ने यूक्रेन में सैन्य संघर्ष के व्यापक बनने पर चिंता व्यक्त करते हुए सोमवार को कहा कि वे शांति प्रयासों में अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने यूक्रेन के नवीनतम घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भारत संघर्ष का दायरा बढ़ने तथा आधारभूत ढांचे को नुकसान पहुंचाने और नागरिकों की मौत को लेकर चिंतित है। उन्होंने कहा कि संघर्ष का बढ़ना किसी के हित में नहीं है। भारत का आग्रह है कि सैन्य संघर्ष तुरंत समाप्त हो तथा कुटनीति और वार्ता की ओर लौटा जाए।

प्रवक्ता ने युक्रने संघर्ष के संबंध में भारत के पुराने रवैए को दोहराते हुए कहा कि विश्व व्यवस्था संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानूनों पर आश्रित है, जिसमें सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने का प्रावधान है।

उल्लेखनीय है कि हाल में रूस की मुख्य भूमि को क्रीमिया प्रायदीप से जोड़ने वाले यूरोप के सबसे लंबे पुल को निशाना बनाया गया था। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हमले के लिए यूक्रेन की खुफिया एजेंसी को जिम्मेदार ठहराया था। रूस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए सोमवार को राजधानी कीव सहित यूक्रेन के विभिन्न नगरों को मिसाइलों से निशाना बनाया। राष्ट्रपति पुतिन ने चेतावनी दी की यदि भविष्य में यूक्रेन की ओर से कोई 'आतंकवादी' कार्रवाई होने पर रूस और अधिक मारक हमले करेगा।

Updated : 10 Oct 2022 5:19 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top