Home > विदेश > पाकिस्तान में हिन्दू व्यापारियों की जान को खतरा, मिल रहीं धमकियां

पाकिस्तान में हिन्दू व्यापारियों की जान को खतरा, मिल रहीं धमकियां

पाकिस्तान में हिन्दू व्यापारियों की जान को खतरा, मिल रहीं धमकियां
X

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हिंदू व्यापारियों और दुकानदारों को जान से मारने की लगातार धमकियां मिल रही हैं। शनिवार को एक हिंदू व्यापारी की हत्या के बाद सोमवार को भी कुछ अज्ञात लोगों ने व्यापारियों को जान से मारने की धमकी दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दो दिन पहले यानी शनिवार को खुजदार जिले के वाध बाजार में हिंदू व्यापारियों से हफ्ता वसूलने के लिए पहुंचे अज्ञात लोगों ने अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इस दौरान गोली लगने से एक हिंदू व्यापारी अशोक कुमार की मौत हो गई। इसके विरोध में स्थानीय लोगों और कारोबारियों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल हाइवे पर यातायात अवरुद्ध कर दिया था। प्रदर्शनकारियों ने अशोक कुमार के हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी।

महिला ग्राहकों पर प्रतिबंध -

विरोध-प्रदर्शन खत्म होने के बाद वहां के स्थानीय बाजारों में और नेशनल हाइवे पर जगह-जगह पर्चे चिपकाए गए थे, जिस पर लिखा था कि महिला ग्राहकों को दुकानों पर आने की अनुमति नहीं दी जाए। अगर वह अपनी दुकानों पर इन्हें आने देते हैंं तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

Updated : 12 Oct 2021 10:29 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Prashant Parihar

पत्रकार प्रशांत सिंह राष्ट्रीय - राज्य की खबरों की छोटी-बड़ी हलचलों पर लगातार निगाह रखने का प्रभार संभालने के साथ ही ट्रेंडिंग विषयों को भी बखूभी कवर करते हैं। राजनीतिक हलचलों पर पैनी निगाह रखने वाले प्रशांत विभिन्न विषयों पर रिपोर्टें भी तैयार करते हैं। वैसे तो बॉलीवुड से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि है लेकिन राजनीतिक और अपराध से जुड़ी खबरों को कवर करना उन्हें पसंद है।  


Next Story
Top