गोवा अग्निकांड: लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड में फंसे, हथकड़ी लगे फोटो जारी

गोवा अग्निकांड: लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड में फंसे, हथकड़ी लगे फोटो जारी
X
गोवा बिर्च क्लब अग्निकांड में 25 मौतें, लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड में हिरासत; हथकड़ी फोटो वायरल। टिकट बुक कर भागे, अब डिपोर्टेशन प्रोसेस।

गोवा के व्यस्त नाइटलाइफ इलाके में 6 दिसंबर की वो रात याद रहेगी, जब बिर्च बाय रोमियो लेन क्लब में आग ने 25 जिंदगियां लील लीं। धुआं, चीखें और जलती हुई छतें ये सब कुछ ऐसा था जैसे कोई बुरा सपना। लेकिन अब, पांच दिन बाद, वो सपना हकीकत बन चुका है। क्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा, जिन्हें थाईलैंड भागने के बाद पकड़ा गया, हाथों में हथकड़ियां और पासपोर्ट थामे खड़े नजर आ रहे हैं। थाई पुलिस की जारी तस्वीरें देखकर लगता है, भागने की उनकी कोशिश अब उल्टी पड़ गई।

आग बुझाने वालों के बीच ही बुक किए टिकट

सोचिए, क्लब में आग की लपटें उठ रही हैं, फायर ब्रिगेड वाले धुआं चीरकर लोगों को बचाने की जद्दोजहद कर रहे हैं, और उसी वक्त लूथरा ब्रदर्स अपना सामान पैक कर रहे थे। जांच एजेंसियों ने जो खुलासा किया, वो चौंकाने वाला है। 7 दिसंबर की रात 1:17 बजे, जब गोवा पुलिस और फायर सर्विस टीम आग पर काबू पाने की कोशिश में लगी थी, तब सौरभ और गौरव ने मेकमाईट्रिप की वेबसाइट पर लॉग इन किया। सुबह 5:30 बजे इंडिगो की फ्लाइट 6E-1073 से दिल्ली से फुकेट के लिए उड़ान भरी। ये सब कुछ इतना तेज था कि लोकआउट सर्कुलर जारी होने से पहले ही वो देश छोड़ चुके थे।

एक अधिकारी ने बताया, ये महज संयोग नहीं था। उन्होंने जानबूझकर भागने का प्लान बनाया।" इंटरपोल ने ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया, जिसके बाद थाईलैंड की नेशनल क्राइम ब्यूरो ने उन्हें फुकेट एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया। अब भारतीय टीम थाईलैंड पहुंच चुकी है, और 24 घंटे के अंदर दोनों को भारत लाया जाएगा। गोवा पुलिस ने उनके पासपोर्ट सस्पेंड कर दिए हैं – पासपोर्ट एक्ट 1967 की धारा 10ए के तहत ये कदम उठाया गया। लेकिन सवाल ये कि आखिर इतनी जल्दबाजी क्यों? क्या डर था गिरफ्तारी का, या फिर कुछ और छिपाने को था?

कोर्ट की दहलीज पर: जमानत की गुहार

दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में लूथरा ब्रदर्स ने अग्रिम जमानत की याचिका दाखिल की। उनके वकील ने दलील दी, दोनों भाई बिजनेस ट्रिप पर थाईलैंड गए थे, और अब भारत लौटना चाहते हैं। गिरफ्तारी का डर है, लेकिन वो निर्दोष हैं। लेकिन दिल्ली पुलिस ने साफ कहा गोवा कोर्ट ने पहले ही नॉन-बेलेबल वारंट जारी कर दिया है। कोर्ट ने बुधवार को इंटरिम रिलीफ देने से इनकार कर दिया, और सुनवाई गुरुवार को टल गई। दूसरी तरफ, साकेत कोर्ट ने क्लब के एक मालिक अजय गुप्ता को 36 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा। उन्हें दिल्ली से गोवा लाया गया, जहां पूछताछ हो रही है। गुप्ता जम्मू के रहने वाले हैं, लेकिन दिल्ली में बसे हैं। लूथरा ब्रदर्स के वकील सिद्धार्थ लूथरा ने कहा, हम लाइसेंसधारक हैं, मालिक नहीं। रोजमर्रा का काम स्टाफ संभालता था। लेकिन पुलिस का कहना है, लापरवाही साफ दिख रही है क्लब में फायर सेफ्टी के इंतजाम नाममात्र के थे।

धुंए ने ली जान, अब सख्ती का दौर

बिर्च क्लब में नीचे पार्टी जोरों पर थी, बॉलीवुड डीजे की धुन पर लोग थिरक रहे थे। लेकिन छत पर इलेक्ट्रिक पटाखों से लगी आग ने धुआं नीचे भर दिया। दम घुटने से 25 लोग मारे गए ज्यादातर स्टाफ, चार दिल्ली के टूरिस्ट। पांच लोग अभी अस्पताल में हैं। दो भाइयों की सगाई अगले साल होनी थी, एक ही परिवार के चार सदस्यों की जिंदगी खत्म हो गई। ये सुनकर दिल दहल जाता है। गोवा के नॉर्थ जिला प्रशासन ने तुरंत एक्शन लियानाइट क्लब्स, होटलों और टूरिस्ट स्पॉट्स पर आतिशबाजी बैन। दिल्ली फायर सर्विस ने भी क्रिसमस-न्यू ईयर को देखते हुए रेस्टोरेंट्स और क्लब्स की फायर सेफ्टी चेक के आदेश दिए। एक पुरानी रिपोर्ट याद आती है, 2023 में ही क्लब को डिमोलिशन नोटिस मिला था नमक की जमीन पर अवैध निर्माण। लेकिन पैसे की ताकत ने सब दबा दिया। अब रोमियो लेन का दूसरा प्रॉपर्टी भी तोड़ा जा रहा है।

पुलिस ने अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें चीफ मैनेजर राजीव मोदक, जीएम विवेक सिंह, बार मैनेजर राजीव सिंघानिया, गेट मैनेजर रियांशु ठाकुर, कर्मचारी भरत कोहली, अजय गुप्ता और लूथरा ब्रदर्स के ड्राइवर शामिल हैं। ड्राइवर को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। दिल्ली पुलिस भी जांच में जुड़ गई, क्योंकि ज्यादातर आरोपी दिल्ली के हैं। एक केस दिल्ली में भी दर्ज है।

Tags

Next Story