Home > विदेश > Gigi Hadid : हॉलीवुड एक्ट्रेस गिगी हदीद मारिजुआना के साथ गिरफ्तार, लगा जुर्माना

Gigi Hadid : हॉलीवुड एक्ट्रेस गिगी हदीद मारिजुआना के साथ गिरफ्तार, लगा जुर्माना

Gigi Hadid : हॉलीवुड एक्ट्रेस गिगी हदीद मारिजुआना के साथ गिरफ्तार, लगा जुर्माना
X

लॉस एंजिल्स। हॉलीवुड की सुपर मॉडल और अभिनेत्री गीगी हदीद और मित्र लिआ मैक्कार्थी को मारिजुआना (गांजा) के साथ गिरफ्तार किये जाने के बाद 1,000 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाकर जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

हदीद और मैक्कार्थी एक निजी विमान से केमैन आइलैंड पहुंचे थे। सीमा शुल्क अधिकारियों को सामान की जांच करने पर मारिजुआना और उससे संबंधित सामग्री मिली। सीमा शुल्क अधिकारियों ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। यहां से उन्हें कैदी हिरासत केंद्र ले जाया गया। 12 जुलाई को अदालत में पेशी के दौरान गीगी हदीद और मैक्कार्थी ने अपना दोष कुबूल कर लिया। अदालत ने 1,000 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाकर दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया।

अभिनेत्री गीगी हदीद के प्रवक्ता का कहना है कि मेडिकल लाइसेंस के साथ न्यूयार्क में कानूनी रूप से खरीदे गए मारिजुआना के साथ यात्रा कर रही थीं। यह 2017 से ग्रैंड केमैन में चिकित्सा उपयोग के लिए भी कानूनी है।

Updated : 19 July 2023 9:29 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top