Home > विदेश > अमेरिका के कैलिफोर्निया में गुरुद्वारे पर फायरिंग, दो लोग घायल, आरोपी फरार

अमेरिका के कैलिफोर्निया में गुरुद्वारे पर फायरिंग, दो लोग घायल, आरोपी फरार

सैक्रामेंटो काउंटी के शेरिफ कार्यालय की ओर से बताया गया है कि यह गोलीबारी तीन जानने वालों के बीच हुई है

अमेरिका के कैलिफोर्निया में गुरुद्वारे पर फायरिंग, दो लोग घायल, आरोपी फरार
X

कैलिफोर्निया। अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित एक गुरुद्वारे में दो गुटों में गोलीबारी की जानकारी सामने आई है। गोली लगने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

जानकारी के मुताबिक अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित सैक्रामेंटो काउंटी के एक गुरुद्वारे में नगर कीर्तन का आयोजन हो रहा था। इस दौरान हजारों लोग गुरुद्वारे में जमा थे। दिनभर अलग-अलग कार्यक्रमों के बाद देर रात वहां जुटे कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद बढ़कर गोलीबारी में बदल गया, जिसमें दो लोगों को गोली लग गयी। गोलीबारी में घायल दोनों लोगों की हालत गंभीर बताई गयी है।

नफरत से जुड़ा अपराध नहीं माना

सैक्रामेंटो काउंटी के शेरिफ कार्यालय की ओर से बताया गया है कि यह गोलीबारी तीन जानने वालों के बीच हुई है। पुलिस ने इसे नफरत से जुड़ा अपराध नहीं माना है। हालांकि, मामले की जांच की जा रही है। सैक्रामेंटो काउंटी के शेरिफ के प्रवक्ता अमर गांधी ने कहा कि यह घटना नफरती अपराध से नहीं जुड़ी है, क्योंकि गोलीबारी में शामिल तीनों लोग परिचित थे। उन्होंने बताया कि किसी बात को लेकर पहले दो लोगों में हाथापाई हुई थी। इसके बाद एक संदिग्ध ने अपनी बंदूक निकाल ली और लड़ाई में शामिल दूसरे व्यक्ति के दोस्त को गोली मार दी। इसके बाद जिस व्यक्ति को गोली नहीं लगी थी, उसने बंदूक निकाल कर पहले शूटर पर गोलियां दाग दीं और मौके से भाग निकला। भाग निकले संदिग्ध व्यक्ति की उम्र बीस से तीस साल के बीच है। उसकी तलाश की जा रही है।

Updated : 13 April 2024 12:53 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top