Home > विदेश > कंबोडिया पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर, 12वीं सदी के ता प्रोहम मंदिर का दौरा किया

कंबोडिया पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर, 12वीं सदी के ता प्रोहम मंदिर का दौरा किया

कंबोडिया पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर,  12वीं सदी के ता प्रोहम मंदिर का दौरा किया
X

नईदिल्ली। कंबोडिया पहुंचे विदेश मंत्री ने 12वीं सदी के ता प्रोहम मंदिर का दौरा कियाभारत आसियान मंत्री स्तरीय बैठक में भाग लेने विदेश मंत्री कंबोडिया पहुंच गए हैं। यहां उन्होंने आज 12 वीं सदी के प्रोहम मंदिर का दौरा किया।

विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत-आसियान मंत्रिस्तरीय बैठक के लिए कंबोडिया पहुंचा। सिएम रीप में हमारे पुरातत्व विभाग के विशेषज्ञ असाधारण काम कर रहे हैं। विदेश मंत्रालय को इन प्रयासों का समर्थन करने पर गर्व है। वर्तमान में संरक्षण के दौर से गुजर रहे 12वीं शताब्दी के ता प्रोहम मंदिर का दौरा किया। यह मंदिर हमारे सभ्यतागत जुड़ाव की गवाही देता है। यह एक्ट ईस्ट में एक मजबूत सांस्कृतिक प्रतिध्वनि है।

Updated : 3 Aug 2022 10:30 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top