Home > विदेश > भारत सहित यूरोपीय संघ के कई देशों ने ब्रिटेन से जुड़ी उड़ानों पर लगाया प्रतिबंध

भारत सहित यूरोपीय संघ के कई देशों ने ब्रिटेन से जुड़ी उड़ानों पर लगाया प्रतिबंध

31 दिसम्बर तक रहेगा प्रतिबंध

भारत सहित यूरोपीय संघ के कई देशों ने ब्रिटेन से जुड़ी उड़ानों पर लगाया प्रतिबंध
X

लंदन। कोरोना का नया स्टेन सामने आने के बाद भारत, कनाडा सहित यूरोपीय संघ के कई देशों ने यूके से जुड़ी उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ-साथ वायरस के नए प्रकार को महाद्वीप को फैलने से रोकने के लिए अन्य देशों ने भी इसी तरह के प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है।

दरअसल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने घोषणा की है कि कोरोना के नए स्टेन का पता लगने पर और इसे तेजी से फैलने से रोकने के लिए दक्षिणी इंग्लैंड क्रिसमस की खरीददारी और एकत्रित होकर इसे मनाने पर रोक लगा दी गई है। जॉनसन ने उन क्षेत्रों को नए 4-टीयर प्रतिबंध के दायरे में रखा है जहां पर संक्रमण फैलने का अधिक खतरा है। जॉनसन की ओर से की गई इस घोषणा के बाद फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड, बेल्जियम, ऑस्ट्रिया, आयरलैंड, बुल्गारिया ने यूके की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। फ्रांस ने भी यूके की सभी प्रकार की यात्रा पर रविवार आधी रात से प्रतिबंध लगा दिया है। इस दायरे में वह ट्रक भी हैं जो सुरंग के रास्ते से सामान लेकर जाते हैं।

31 दिसम्बर तक भारत ने लगाया प्रतिबंध -

इसी क्रम में भारत ने भी यूके से आने - जाने वाली सभी उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है। ये प्रतिबंध 31 दिसम्बर की रात 12 बजे तक जारी रहेगा। बाद में परिस्थितियों की समिक्षा कर आगे का निर्णय किया जाएगा। इसके अलावा लंदन से पेरिस, ब्रुसेल्स, एम्सटरडैम जाने वाली पैसेंजर ट्रेन्स पर भी रोक लगा दी गई है। जर्मनी की ओर से कहा गया है कि कार्गो फ्लाइट्स को छोड़कर ब्रिटेन से आनेवाली सभी उड़ानों पर रोक लगा दी गई है। रविवार आधी रात से यह प्रतिबंध लागू किया गया है।कनाडा के प्रधानमंत्री ट्रूडो ने भी घोषणा की है कि रविवार आधी रात से 72 घंटों तक यूके की किसी भी उड़ान को कनाडा में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा मध्य अमेरिकी देश एल सल्वाडोर ने भी घोषणा की है कि पिछले 30 दिनों में यूके में यात्रा किए गए किसी भी व्यक्ति को उनके देश में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।

एयरपोर्ट पर बढ़ी भीड़ -

भारत सहित कई देशों द्वारा ब्रिटेन से जुड़ी हवाई सेवाओं पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद यूके में उपस्थित विदेशियों में हड़कंप मच गया है। सभी जल्द से जल्द यूके छोड़ अपने देश लौटने की तैयारी कर रहे है। जिसके चलते लंदन सहित यूके के सभी एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है।


Updated : 12 Oct 2021 11:07 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top