नेपाल में भूकंप के झटके, 5.3 की तीव्रता मापी गई
स्वदेश डेस्क | 19 May 2021 8:09 AM GMT
X
X
काठमांडू। नेपाल में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किये गए। जानकारी के अनुसार, नेपाल के पोखरा में सुबह तकरीबन 05ः45 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गए। भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गयी।
बताया जाता है कि भूकंप का केंद्र लामजंग जिले के भुलभुले में है। हालांकि इससे अबतक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। बिहार की सीमा से सटा इलाका होने की वजह से यहां आने वाले भूकंप के झटकों का बिहार में भी असर देखा जाता है।
Updated : 12 Oct 2021 10:41 AM GMT
Tags: #Earthquake #Nepal
स्वदेश डेस्क
वेब डेस्क
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire