Breaking News
  • पीएम मोदी ने गुवाहाटी में कुमार भास्कर वर्मा सेतु और IIM का उद्घाटन किया
  • IND-PAK मैचः हैंडशेक विवाद पर पाक कप्तान बोले- जवाब मैदान पर देंगे, सूर्या ने कहा- 24 घंटे बाद देखेंगे
  • UP STF लखनऊ ने 4 तस्करों को अरेस्ट कर 92 लाख का गांजा जब्त किया
  • गुजरात को मिली छठी वंदे भारत एक्सप्रेस, असारवा-उदयपुर सिटी के बीच चलेगी
  • सीरिया में इस्लामिक स्टेट पर अमेरिका का बड़ा प्रहार, 30 से ज्यादा ठिकानों पर हवाई हमले
  • केरल के सबरीमला मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई

होम > विदेश

कोरोना के फ़िर बढ़े मामले, इन देशों में दिखा सबसे ज्यादा खतरा

कोरोना के फ़िर बढ़े मामले, इन देशों में दिखा सबसे ज्यादा खतरा

Corona News: कोरोना वायरस का खतरा इन दिनों कुछ देशों में काफी ज्यादा देखने को मिल रहा है l

कोरोना के फ़िर बढ़े मामले इन देशों में दिखा सबसे ज्यादा खतरा

Corona News: कोरोना वायरस से एक समय पूरी दुनिया त्रस्त हो गई थी l एक बार फिर दुनिया में कोविड-19 की दस्तक सुनाई दे रही है। खासकर एशियाई देशों हांगकांग और सिंगापुर में कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिससे वहां की सरकारें और स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। हांगकांग में बीते कुछ हफ्तों में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं। 3 मई को अकेले हांगकांग में 31 लोगों की मौत कोविड की वजह से हुई है। अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है।

सिंगापुर में चिंताजनक है हालात 

सिंगापुर में भी हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार मई महीने में कोरोना के मामलों में 28 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सिर्फ एक हफ्ते में 14,200 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या में भी 30 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। सरकार ने लोगों से सतर्क रहने और कोविड गाइडलाइन्स को दोबारा अपनाने की अपील की है।

कोरोना का आया नया सब- वैरिएंट

कोरोना का जो नया सब-वैरिएंट सामने आया है, उसका नाम है JN.1। यह BA.2.86 वर्जन का ही एक रूप है। हालांकि अब तक यह साबित नहीं हुआ है कि यह पुराने वेरिएंट्स से ज्यादा खतरनाक है, लेकिन इसकी संक्रामकता को लेकर वैज्ञानिकों में चिंता जरूर है। यह वेरिएंट अमेरिका, यूरोप, चीन और अब भारत में भी दिखने लगा है।

वैज्ञानिकों ने क्या कहा

वैज्ञानिकों का कहना है कि अब कोरोना पूरी तरह खत्म नहीं होगा, बल्कि यह बाकी बीमारियों की तरह हमारे जीवन का हिस्सा बन जाएगा। यानी हमें इसके साथ जीने की आदत डालनी होगी। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम लापरवाह हो जाएं। थोड़ी सी लापरवाही फिर से हालात बिगाड़ सकती है। इसीलिए आप हर जगह सावधानी जरूर रखें l 

Related to this topic: