Home > स्वदेश विशेष > मारे गए सैनिकों के परिजनों की आवाज दबा रहा चीन

मारे गए सैनिकों के परिजनों की आवाज दबा रहा चीन

मारे गए सैनिकों के परिजनों की आवाज दबा रहा चीन
X

नई दिल्ली। गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों के साथ खूनी संघर्ष में जान गंवाने वाले चीनी सैनिकों की संख्या का चीन ने अभी तक खुलासा नहीं किया है। अब बताया जा रहा है कि वह सैनिकों के परिजनों पर इस मामले में चुप रहने का दबाव बना रहा है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के इस निर्णय से मारे गए सैनिकों के परिजनों में गुस्सा फूट रहा है। चीनी मीडिया परिजनों की गुहार को लगातार नजरअंदाज करने मे लगा हुआ है। जिसके चलते वेइबो सहित अन्य चीनी सोशल मीडिया के माध्यम से परिजनों का आक्रोश सामने आया है।

गौरतलब है कि चीनी सैनिकों के धोखे की कार्रवाई में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। जिसमें चीन के 43 सैनिकों के मारे जाने की खबर आई थी। लेकिन, चीन ने अब तक कोई आंकड़ा सार्वजनिक नहीं किया है।

चीन सरकार की गोपनीयता की नीति पर सैनिकों के परिजन आहत हैं और आवाज उठा रहे हैं, लेकिन इस आवज को दबाया जा रहा है। पूर्व सेना अध्यक्ष जनरल वीके सिंह ने इस संबंध में बयान दिया था कि संघर्ष में चीन के दोगुने सैनिक मारे गए हैं। उन्होंने ध्यान दिलाया था कि चीन में हर चीज छुपाई जाती है। हमारे सैनिकों ने बदला लेकर बलिदान दिया है

Updated : 2 July 2020 1:17 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top