Home > विदेश > चीन में बारिश और बाढ़ का कहर, 12 लोगों की मौत

चीन में बारिश और बाढ़ का कहर, 12 लोगों की मौत

चीन में बारिश और बाढ़ का कहर, 12 लोगों की मौत
X

बीजिंग। चीन में बाढ़ आने के कारण 12 लोगों की मौत हो गई है। प्रशासन की ओर से बुधवार को यह जानकारी दी गई है। झेंगझोऊ प्रांत भारी बारिश के कारण सबसे अधिक प्रभावित है।भारी बारिश के कारण सड़कों पर बहुत अधिक पानी भर गया है। सब-वे स्टेशन और कई गाड़ियां डूब गईं है। बाढ़ से प्रभावित एक लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है।

कई शहरों में बाढ़ के कारण पेयजल आपूर्ति की सेवा ठप हो गई है और राहत तथा बचाव कार्य के लिए सेना को तैनात किय़ा गया है।चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बुधवार को बाढ़ की स्थिति को बहुत गंभीर बताया है और अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि लोगों के जीवन की सुरक्षा को प्रथमिकता दी जाए। प्रशासन के अनुसार यह बारिश पिछले 60 सालों में रिकॉर्ड की गई बारिश से सबसे अधिक थी। झेंगझोऊ प्रांत में सिर्फ तीन दिन में ही एक साल की औसत बारिश के बराबर बारिश हुई है। स्थानीय मीडिया चैनल के अनुसार बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में 6000 से अधिक राहतकर्मी और पुलिस तथा चीनी सेना के लगभग 2,000 सदस्यों को राहत कार्य के लिए तैनात किया गया है।

Updated : 12 Oct 2021 10:13 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top