Home > विदेश > भारत-बांग्लादेश के बीच 55 साल से बंद चिलाहटी-हल्दीबाड़ी रेल लिंक की हुई शुरूआत

भारत-बांग्लादेश के बीच 55 साल से बंद चिलाहटी-हल्दीबाड़ी रेल लिंक की हुई शुरूआत

भारत-बांग्लादेश के बीच 55 साल से बंद चिलाहटी-हल्दीबाड़ी रेल लिंक की हुई शुरूआत
X

नईदिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले 55 सालों से बंद चिलाहटी-हल्दीबाड़ी रेल लिंक की शुरुआत हुई।प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने आज संयुक्त रूप से दोनों देशों के बीच इस रेल लिंक का उद्घाटन किया।इसके साथ ही अब 1965 से पहले के छह में से पांच रेल लिंक बहाल हो गये हैं।

भारत और बांग्लादेश के बीच आयोजित द्विपक्षीय वर्चुअल शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी समकक्ष शेख हसीना ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए दोनों देशों के बीच चिल्हाटी-हल्दीबाड़ी रेल लिंक का शुभारंभ किया। अंतरराष्ट्रीय सीमा से हल्दीबाड़ी रेलवे स्टेशन 4.5 किमी जबकि, चिल्हाटी से 7.5 किमी दूरी पर स्थित है।

ये रेलमार्ग खुले -

पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश से जोड़ने वाले अन्य चार रेलमार्ग लिंक पेट्रापोल (भारत) - बेनापोल (बांग्लादेश), गेदे (भारत) - दर्शन (बांग्लादेश), सिंघाबाद (भारत) -रोहनापुर (बांग्लादेश) और राधिकापुर (भारत) -बीरोल (बांग्लादेश) हैं। रेलवे के अनुसार नया रेल लिंक क्षेत्रीय व्यापार में वृद्धि को बढ़ावा देगा और क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्य बंदरगाहों और रेल नेटवर्क की पहुंच को बढ़ाएगा। इससे दोनों देशों के बीच व्यापार में वृद्धि होगी।




Updated : 12 Oct 2021 11:07 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top