PGP बंद, अब सुपर वीज़ा ही सहारा: 2026 में यूरोप के 44 देशों के लिए कनाडा यात्रा मुश्किल

PGP बंद, अब सुपर वीज़ा ही सहारा: 2026 में यूरोप के 44 देशों के लिए कनाडा यात्रा मुश्किल
X
2026 में PGP बंद रहने से यूरोप के 44 देशों के परिवार कनाडा सुपर वीज़ा पर निर्भर, सख्त नियम और लंबा इंतजार।

नई दिल्ली। 2026 की शुरुआत के साथ ही कनाडा जाने की योजना बना रहे यूरोपीय परिवारों के लिए हालात अचानक बदल गए हैं। माता-पिता और दादा-दादी कार्यक्रम (PGP) के अनिश्चितकालीन बंद होने के बाद अब कनाडा सुपर वीज़ा ही एकमात्र रास्ता बचा है स्विट्जरलैंड, आयरलैंड, पोलैंड, नॉर्वे, स्पेन, जर्मनी, फ्रांस समेत यूरोप के 44 से ज्यादा देश इस बदलाव से सीधे प्रभावित हो रहे हैं।

क्यों बंद रहा PGP और क्यों बढ़ी परेशानी

PGP को लंबे समय से स्थायी निवास का सबसे भरोसेमंद रास्ता माना जाता था। लेकिन 2026 में इसके न खुलने से हजारों परिवार अधर में लटक गए हैं अब माता-पिता या दादा-दादी अगर अपने बच्चों या नाती-पोतों के साथ कनाडा में रहना चाहते हैं, तो उन्हें सुपर वीज़ा के सख्त नियमों से गुजरना होगा।

क्या है कनाडा सुपर वीज़ा, और क्यों है खास

सुपर वीज़ा एक अस्थायी रेजिडेंट वीज़ा है, लेकिन इसकी शर्तें सामान्य विज़िटर वीज़ा से बिल्कुल अलग हैं।

  • एक बार में लगातार 5 साल तक रहने की अनुमति

  • कुल वैधता 10 साल

  • मल्टीपल एंट्री की सुविधा

यही वजह है कि PGP बंद होने के बाद सुपर वीज़ा परिवारों के लिए जीवन रेखा बन गया है।

कौन कर सकता है आवेदन

सुपर वीज़ा के लिए पात्रता सीमित है। केवल कनाडाई नागरिक या PR के माता-पिता और दादा-दादी, कनाडा के बाहर से आवेदन, मेडिकल और क्रिमिनल क्लियरेंस जरूरी है, कनाडा में रहने वाले प्रायोजक को आय मानदंड पूरे करने होंगे। साइन किया हुआ इनविटेशन लेटर अनिवार्य होगी

यूरोप के 44 देशों पर सीधा असर

इस फैसले का असर पूरे महाद्वीप में दिख रहा है। फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड, स्पेन जैसे देशों में रहने वाले प्रवासी परिवार अब लंबी प्रक्रिया और बढ़ते खर्च से जूझ रहे हैं। कई परिवारों का कहना है कि पहले जहां PGP स्थिर समाधान था, अब हर कदम पर अनिश्चितता है।

सबसे बड़ी चुनौती, पैसा और बीमा

सुपर वीज़ा में सबसे सख्त शर्त है कनाडाई प्रायोजक की न्यूनतम आय। 2025 के अपडेटेड आंकड़ों के अनुसार 1 व्यक्ति: CAD 30,526 और 4 लोगों का परिवार लगभग CAD 56,724 यानि हर अतिरिक्त सदस्य पर आय सीमा और बढ़ जाती है इसके अलावा कम से कम CAD 100,000 का हेल्थ इंश्योरेंस अनिवार्य है, जो पूरा भुगतान किया हुआ होना चाहिए। यही नियम कई परिवारों के लिए सबसे बड़ी बाधा बन रहा है।

ट्रैवल और इमिग्रेशन सेक्टर में हलचल

सुपर वीज़ा का प्रोसेसिंग टाइम भी परेशानी बढ़ा रहा है। कुछ देशों में 90 दिन और भारत जैसे मामलों में 190 दिन से ज्यादा है इस अनिश्चितता के कारण पहले से ट्रैवल प्लान करना मुश्किल हो गया है जहां परिवार परेशान हैं, वहीं ट्रैवल एजेंसियों और इमिग्रेशन कंसल्टेंट्स के लिए यह नया बाजार बनकर उभरा है। लॉन्ग-स्टे ट्रैवल, इंश्योरेंस और रेंटल हाउसिंग सेक्टर में भी मांग बढ़ रही है।

क्या सुपर वीज़ा से PR मिल सकता है?

सीधा जवाब है नहीं। सुपर वीज़ा स्थायी निवास नहीं देता, लेकिन अगर भविष्य में PGP दोबारा खुलता है, तो सुपर वीज़ा धारक आवेदन कर सकते हैं। PGP के बंद होने से 2026 में कनाडा-यूरोप यात्रा का पूरा समीकरण बदल गया है। सुपर वीज़ा अब सुविधा नहीं, बल्कि जरूरत बन चुका है।

Tags

Next Story