Home > विदेश > ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का निधन

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का निधन

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का निधन
X

लंदन। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का आज शुक्रवार को 99 साल की आयु में निधन हो गया।शाही परिवार ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। बता दें महारानी एलिजाबेथ के पति पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। उनका लंदन स्थित एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां से उन्हें छुट्टी मिल गई थी। प्रिंस फिलिप को ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग का सम्मान हासिल था।विंडसर कैसिल में आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

प्रिंस फिलिप बीते कुछ समय से लगातार बीमार चल रहे थे। जिसके कारण उन्हें सार्वजानिक कार्यक्रमों में भी नहीं देखा जाता था। प्रिंस फिलिप का जन्म वर्ष 1921 में कॉर्फू टापू पर हुआ था। उनके पिता एंड्रू डेनमार्क और ग्रीस के प्रिंस थे। वह हेलेनीस के किंग जॉर्ज के छोटे बेटे थे। प्रिंस फिलिप की मां क्वीन विक्टोरिया की परपोती और प्रिंसेज ऐलिस लॉर्ड लूइस माउंटबेटन की बेटी थी। उनकी साल 1947 में ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ से शादी हुई थी।

Updated : 12 Oct 2021 10:47 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top