Home > विदेश > ब्रिटिश सरकार ने लंदन में भारतीय उच्चायोग की सुरक्षा बढ़ाई, कहा - हमले की होगी समीक्षा

ब्रिटिश सरकार ने लंदन में भारतीय उच्चायोग की सुरक्षा बढ़ाई, कहा - हमले की होगी समीक्षा

भारतीय उच्चायोग भवन पर लहराया विशाल तिरंगा

ब्रिटिश सरकार ने लंदन में भारतीय उच्चायोग की सुरक्षा बढ़ाई, कहा - हमले की होगी समीक्षा
X

लंदन। ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली ने कहा है कि लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग की सुरक्षा की समीक्षा की जाएगी। खालिस्तान समर्थकों द्वारा बार-बार भारतीय उच्चायोग पर हो रहे हमलों के मद्देनजर भारत सरकार की तीव्र प्रतिक्रिया के बाद ब्रिटेन में सरकार सक्रिय हुई है।

इस सप्ताह दो बार खालिस्तान समर्थकों ने लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग पर हमला बोला है। इस पर भारत के विदेश मंत्रालय ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई थी। भारत ने घटना में शामिल व्यक्तियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग की थी और आगे से ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के उपाय करने को भी कहा था। इसके अलावा विदेश मंत्रालय ने भारत में ब्रिटेन के शीर्ष राजनयिक को तलब कर अपना विरोध जताया था। इसके बाद ब्रिटेन की सरकार ने वहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर सड़क के दोनों ओर सौ से अधिक पुलिस अधिकारी पहरा दे रहे हैं।


इसी बीच खालिस्तानी समर्थकों के प्रदर्शन के बाद लंदन में भारतीय उच्चायोग ने उन्हें करारा जवाब देते हुए विशाल तिरंगा लगाया।

Updated : 23 March 2023 9:18 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top