- द्रौपदी मुर्मू का चयन महिला सशक्तीकरण के संकल्प का प्रतिबिंब
- योगी आदित्यनाथ ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड, कहा- सेवा, सुरक्षा और सुशासन के लिए समर्पित रहे 100 दिन
- रानी घाटी मंदिर न्यास की जमीन पर असामाजिक तत्वों ने किया था कब्जा, पुलिस ने खाली कराई
- मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हासिल किया विश्वास मत, 164 विधायकों का मिला समर्थन
- देश में बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या, 24 घंटों में मिले 16,135 नए मरीज
- शिवसेना पर दावे की लड़ाई पहुंची सुप्रीम कोर्ट, 11 जुलाई को होगी सुनवाई
- लगातार चुनाव हार रह अखिलेश यादव का बड़ा फैसला, सपा की सभी कार्यकारिणी भंग की
- अर्थवयवस्था के लिए अच्छी खबर, तीन हफ्ते बाद बढ़ा विदेशी मुद्रा भंडार, 2.7 अरब डॉलर की बढ़ोत्तरी
- दो भागों में रिलीज होगी मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेलवन, पोस्टर आया सामने
- IND vs ENG Test : भारत के 416 रन के जबाव में इंग्लैंड के पांच विकेट पर 84 रन

यूएई के रेस्टॉरेंट में विस्फोट, 1 भारतीय समेत दो लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल
X
अबूधाबी। संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी के एक रेस्तरां में गैस सिलेंडर फटने से भीषण विस्फोट हुआ है जिसमें एक भारतीय की मौत हो गयी। घटना में एक पाकिस्तानी नागरिक को भी जान गंवानी पड़ी। विस्फोट इतना भयावह था कि 120 लोग घायल हो गए। घायलों में 106 भारतीय शामिल हैं।
अबू धाबी के रशीद बिन सईद मार्ग पर स्थित एक चर्चित रेस्तरां में गैस सिलेंडर में रिसाव के बाद तेज धमाके से सिलेंडर फट गया। विस्फोट इतना भीषण था कि काफी दूर तक उसकी आवाज सुनी गयी। विस्फोट में एक भारतीय नागरिक और एक पाकिस्तानी नागरिक को जान गंवानी पड़ी। 106 भारतीयों सहित 120 लोग घायल हो गये, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास ने इस विस्फोट में एक भारतीय नागरिक और पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने दूसरे मृतक के पाकिस्तानी नागरिक होने की पुष्टि की है।
भारतीय दूतावास ने अपने बयान में कहा है कि संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों ने मरने वालों में एक भारतीय नागरिक के भी शामिल होने की जानकारी दी है। दूतावास के अनुसार शव को शीघ्र भारत लाने के लिए वह यूएई अधिकारियों के नियमित संपर्क में है। दूतावास अमीरात के अस्पतालों में भर्ती घायलों की स्थिति पर भी लगातार नजर रखे हुए है।