Home > विदेश > बांग्लादेश हिंसा का मुख्य आरोपित गिरफ्तार, हिन्दू मंदिर और घरों को बनाया था निशाना

बांग्लादेश हिंसा का मुख्य आरोपित गिरफ्तार, हिन्दू मंदिर और घरों को बनाया था निशाना

बांग्लादेश हिंसा का मुख्य आरोपित गिरफ्तार, हिन्दू मंदिर और घरों को बनाया था निशाना
X

ढाका। बांग्लादेश में दुर्गा पूजा पांडालों पर हमलों के साथ व्यापक स्तर पर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा भड़काने के मुख्य आरोपित इकबाल हुसैन को गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है। इकबाल हुसैन को कॉकस बाजार के समुद्री तट से गिरफ्तार किया गया।

बांग्लादेश के प्रमुख समाचार पत्र ढाका ट्रिब्यून ने कोमिला के सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस फारुक अहमद का हवाला देते हुए बताया है कि गुरुवार को ही हिंसा के दौरान के सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपित की पहचान की गयी। इसके कुछ घंटे बाद उसकी गिरफ्तारी की गयी। इकबाल पर आरोप है कि उसने हिंसा भड़काने की मंशा से पवित्र पुस्तक कुरान को दुर्गा पूजा पंडाल में रखा था और यही व्यापक स्तर पर हिंसा का कारण बना।

Updated : 23 Oct 2021 7:19 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top