Home > विदेश > ऑस्ट्रेलिया लौटाएगा भारत से चोरी गई कलाकृतियां

ऑस्ट्रेलिया लौटाएगा भारत से चोरी गई कलाकृतियां

ऑस्ट्रेलिया लौटाएगा भारत से चोरी गई कलाकृतियां
X

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया चोरी कर भारत से वहां ले जाई गई 14 कलाकृतियां वापस करेगा। इन कलाकृतियों में 6 ऐसी है, जिन्हें अवैध रूप से निर्यात किया गया है। नेशनल गैलरी की ओर से गुरुवार को इसकी घोषणा की गई। इसमें मूर्तियां, तस्वीरें और स्क्रॉल शामिल हैं, जिन्हें चोरी किया गया है या फिर लूटा गया है।

यह कलेक्शन बड़े पैमाने पर धार्मिक और सांस्कृतिक कलाकृतियों से बना है, जिसकी कुल कीमत लगभग 2.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। खास बात यह है कि इनमें कुछ 12वीं शताब्दी के भी हैं।गैलरी के निदेशक निक मिटजेविच ने बताया कि यह सामान कुछ महीनों के भीतर भारतीय सरकार को लौटा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह राहत की बात है कि यह भारतीयों को वापस किया जा रहा है। यह हमारे इतिहास का बहुत कठिन अध्याय है, जिसे हमने बंद करने का संकल्प लिया है।

दरअसल यह सामग्री भारतीय तस्कर सुभाष कपूर के जरिए ली गई। मिटजेविच ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया की नेशनल गैलरी ने कपूर के माध्यम से प्राप्त कई अन्य सामग्रियों को पहले ही वापस कर दिया है, जिसमें भगवान शिव की 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कांस्य प्रतिमा भी शामिल है। इसे तमिलनाडु के एक मंदिर से चुराया गया था।भारतीय उच्चायुक्त मनप्रीत वोहरा ने ऑस्ट्रेलिया की इस पहल का स्वागत किया है। साथ ही ऑस्ट्रेलिया की सरकार का आभार जताया है।

Updated : 12 Oct 2021 10:12 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top