Home > विदेश > ऑस्ट्रेलिया के PM अल्बनीज ने PM Modi को बताया बॉस, कहा- दुनिया में होता है रॉकस्टार जैसा स्वागत

ऑस्ट्रेलिया के PM अल्बनीज ने PM Modi को बताया बॉस, कहा- दुनिया में होता है रॉकस्टार जैसा स्वागत

आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बनीज ने अपने भारतीय समकक्ष की तुलना अमेरिकी गायक ब्रूस स्प्रिंगस्टीन से की

ऑस्ट्रेलिया के PM अल्बनीज ने PM Modi को बताया बॉस, कहा- दुनिया में होता है रॉकस्टार जैसा स्वागत
X

सिडनी/वेबडेस्क। आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने मंगलवार को यहां कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दुनिया में रॉकस्टार जैसा स्वागत होता है। वह चाहे जहां जाएं, अभूतपूर्व सम्मान मिलता है। अल्बनीज ने यहां शहर के सबसे बड़े इंडोर स्टेडियमों में से एक कुडोस बैंक एरिना में करीब 21,000 लोगों के बीच यह कहकर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। एंथनी ने उनकी तुलना अमेरिकी गायक ब्रूस स्प्रिंगस्टीन से की।

अल्बनीज ने कहा-'आखिरी बार मैंने इस मंच पर ब्रूस स्प्रिंगस्टीन को देखा था। तब उन्हें भी वह सम्मान नहीं मिला जो आज प्रधानमंत्री मोदी को मिला है। प्रधानमंत्री मोदी बॉस हैं।' उन्होंने अपने 'प्रिय मित्र' मोदी को 'ऑस्ट्रेलिया में दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की भावना लाने' के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने हमारे लोकतंत्र को मजबूत और अधिक समावेशी बनाने में मदद की।

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और एंथनी अल्बनीज ने यहां एक विशेष सामुदायिक कार्यक्रम में हैरिस पार्क (एक सड़क) का आधिकारिक तौर पर नाम बदल कर 'लिटिल इंडिया' किया। हैरिस पार्क पश्चिमी सिडनी में ऐसा केंद्र है, जहां भारतीय समुदाय दिवाली और आस्ट्रेलिया दिवस जैसे त्योहारों और कार्यक्रमों का जश्न मनाता है।

मोदी ने जताया आभार -

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया है-मुझे अहमदाबाद में प्रधानमंत्री अल्बनीज जी का भारतीय जमीन पर स्वागत करने का अवसर मिला था। आज यहां 'लिटिल इंडिया' की आधारशिला रखने के कार्यक्रम में वह मेरे साथ हैं।'हैरिस पार्क के 'लिटिल इंडिया' नामकरण की घोषणा अल्बनीज ने की। मोदी ने इस विशेष भाव के लिए अल्बनीज का आभार जताया। उन्होंने कहा-धन्यवाद, मेरे दोस्त एंथनी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि यह आस्ट्रेलिया के समाज की भारतीय समुदाय को दी गई मान्यता है। इसके लिए न्यू साउथ वेल्स के प्रमुख, पेरामेटा शहर के मेयर और डिप्टी मेयर और पार्षद बधाई के पात्र हैं।

लिटिल इंडिया की नींव -

उल्लेखनीय है कि इस पार्क के लिटिल इंडिया नामकरण का पहला प्रस्ताव 2015 में तैयार किया गया था।टी ऑफ पेरामेटा की वेबसाइट के मुताबिक हैरिस पार्क संपन्न, गतिशील, बहु सांस्कृतिक केंद्र है। हैरिस पार्क में विग्राम, मैरियन और स्टेशन स्ट्रीट पर 20 से अधिक भोजनालय हैं। रंग-बिरंगी साड़ियां, चमकदार चूड़ियां और भारतीय मसाले बेचने वाली दुकानें हैं। यहां ऐसी अनुभूति होती है जैसे आप मुंबई में हों।

Updated : 23 May 2023 1:30 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top
india news, news, sydney news. australia news, breaking news, अमेरिकी गायक ब्रूस स्प्रिंगस्टीन, australia pm albanese comment on pm modi, little india in australia