Home > विदेश > भारत-प्रशांत क्षेत्र में चीन की गतिविधियों को रोकने के लिए क्वाड जरूरी : स्कॉट मॉरिसन

भारत-प्रशांत क्षेत्र में चीन की गतिविधियों को रोकने के लिए क्वाड जरूरी : स्कॉट मॉरिसन

भारत-प्रशांत क्षेत्र में चीन की गतिविधियों को रोकने के लिए क्वाड जरूरी : स्कॉट मॉरिसन
X

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के प्रधान मंत्री स्कॉट मॉरिसन ने गुरुवार को कहा कि भारत-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती गतिविधियों को रोकने के लिए क्वाड एक आवश्यक समूह है। क्वाड देशों के बीच सैन्य और रक्षा सहयोग पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया मानते हैं कि चीन से संतुलित संबंध रखने की जरूरत है।

हाल ही में कुछ चीनी अधिकारियों ने क्वाड समूह को इस क्षेत्र में बढ़ते चीनी प्रभाव का मुकाबला करने के रूप में बयान दिए थे। इस पर मॉरिसन ने कहा कि समूह के चारों सदस्य देशों के एक साथ काम करने का उद्देश्य एक स्वतंत्र और खुले भारत-प्रशांत क्षेत्र को सुनिश्चित करना और बढ़ावा देना है।

मॉरिसन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया का दृष्टिकोण अगले 30 वर्षों में पूर्ण बदलाव के साथ नई ऊर्जा अर्थव्यवस्था को लागू करना है। इसका उद्देश्य प्रौद्योगिकी आधारित अर्थव्यवस्था के जरिये विकास और रोजगार सृजन सुनिश्चित करना है लेकिन इसके लिए धैर्य बहुत जरूरी है। इसलिए, हम प्रौद्योगिकी पर एकसाथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह एक अहम साझेदारी है और हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि दोनों देश संक्रमण के इस दौर से गुजरने में सक्षम हैं। यह सिर्फ लक्ष्यों को निर्धारित करने और काम शुरू करने जैसा नहीं है।

Updated : 12 Oct 2021 10:30 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top