Home > विदेश > अमेरिका ने यूक्रेन को लेकर ठुकराई रूस की शर्त, शांति की उम्मीद घटी, बढ़ सकता है तनाव

अमेरिका ने यूक्रेन को लेकर ठुकराई रूस की शर्त, शांति की उम्मीद घटी, बढ़ सकता है तनाव

अमेरिका ने यूक्रेन को लेकर ठुकराई रूस की शर्त, शांति की उम्मीद घटी, बढ़ सकता है तनाव
X

वाशिंगटन। यूक्रेन को लेकर अमेरिका सहित नाटो के सदस्य देशों और रूस के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब यूक्रेन को नाटो में शामिल न करने की रूस की मांग अमेरिका व नाटो देशों ने ठुकरा दी है। रूस ने दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के लिए यूक्रेन को नाटो में शामिल न करने का आग्रह किया था। रूस की मांग ठुकराए जाने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

यूक्रेन के मसले पर रूस और नाटो देशों सहित अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इस समय यूक्रेन को एक लाख से ज्यादा रूसी सेना ने तीन तरफ से घेर रखा है। रूसी घेराबंदी और यूक्रेन पर हमले की आशंका के बीच पिछले दिनों जिनेवा में रूस और अमेरिका के बीच इस मसले पर हुई वार्ता में रूसी उप विदेश मंत्री रायबाकोव ने अमेरिकी उप विदेश मंत्री वेंडी शर्मन के सामने एक शर्त रखी थी। इस शर्त में रूस ने कहा था कि अमेरिका व अन्य नाटो देश यूक्रेन को नाटो का हिस्सा न बनाएं। रूस के नेताओं का कहना था कि वे अमेरिका के साथ इस समस्या का स्थायी व स्पष्ट समाधान चाहते हैं।

दरअसल, रूस नाटो सेनाओं को अपने दरवाजे से दूर रखना चाहता है। अमेरिका ने तब तो यूक्रेन को नाटो में शामिल करने के बारे में कोई वादा नहीं किया था। अब इस मामले में अमेरिका व नाटो देशों का पक्ष सामने आया है। अमेरिका ने रूस की इस बात को मानने से इनकार कर दिया है कि यूक्रेन को नाटो का हिस्सा न बनाया जाए।

Updated : 4 Feb 2022 9:16 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top