Home > विदेश > अफगानिस्तान सरकार ने तालिबान के आगे टेके घुटने, सत्ता में भागीदारी का दिया प्रस्ताव

अफगानिस्तान सरकार ने तालिबान के आगे टेके घुटने, सत्ता में भागीदारी का दिया प्रस्ताव

अफगानिस्तान सरकार ने तालिबान के आगे टेके घुटने, सत्ता में भागीदारी का दिया प्रस्ताव
X

काबुल। अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है।तालिबान एक के बाद एक कर 10 प्रांतों पर कब्ज़ा जमा चुका है। आज काबुल से महज 150 किमी दूर स्थित गजनी शहर भी अपने अधीन कर लिया है। तालिबानी अब जल्द से जल्द काबुल में प्रवेश करने का प्रयास कर रहा है। जिसके बाद पूरे देश में तालिबान का शासन होगा।

तालिबान के प्रवक्ता कारी युसफ अहमदी की ओर से गुरुवार को ट्वीट कर बताया गया है कि तालिबान ने गजनी प्रांत पर पूर्ण तरीके से कब्जा कर लिया।इस दौरान गवर्नर का घर, पुलिस मुख्यालय, जेल और अन्य सुविधाएं इनके नियंत्रण में आ गई हैं।तालिबान के बढ़ते कदमों के बीच अफगान सरकार ने देश में जारी हिंसा को रोकने के लिए सत्ता में भागीदारी की पेशकश की है।

सत्ता में साझेदारी की पेशकश -

न्यूज चैनल ARY के अनुसार सरकार तालिबान को सत्ता में भागीदार बनाना चाहती है ताकि वे हिंसा बंद कर दें। कतर में तालिबानियों से बातचीत कर रहे सरकारी अधिकारियों ने जंग खत्म करने के लिए सत्ता साझा करने का प्रस्ताव दिया है। अफगानिस्तान में जारी हिंसा से यहां के रहवासियों की सुकून से रहने की उम्मीदें समाप्त होती जा रही है। जो लोग देश के अलग - अलग हिस्सों से तालिबान से बचकर काबुल आए थे। उनका ये प्रयास अब व्यर्थ होता नजर आ रहा है।

90 दिनों में कब्ज़ा -

अमेरिका ने तालिबानी हिंसा पर चिंता व्यक्त करते हुए आशंका जताई है की तालिबान 90 दिनों के अंदर काबुल पर अपना कब्जा जमा लेगा। जिसके बाद वहां सत्ता गिर सकती है।



Updated : 12 Oct 2021 10:37 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top