बादगीस प्रांत में सुरक्षाबलों और तालिबान में मुठभेड़, 69 आतंकी ढेर
स्वदेश डेस्क | 9 July 2021 7:51 AM GMT
X
X
काबुल। बादगीस प्रांत में चल रहे संघर्ष में अफगानिस्तान सुरक्षा बलों ने तालिबानी आतंकियों को खदेड़ दिया है। इस संघर्ष में 69 आतंकी मारे गए हैं। जानकारी के मुताबिक बादगीस प्रांत की राजधानी काला-ए-नव पर एकबार फिर से अफगानिस्तानी सेना का कब्जा हो गया है। सुरक्षा बलों ने वहां से आतंकियों को खदेड़ दिया। इस लड़ाई में 23 आतंकी घायल भी हुए।
तालिबान से प्रांतीय राजधानी को दोबारा नियंत्रण में लेने के लिए सेना के कमांडो के साथ ही हवाई हमले भी किए गए। बुधवार को काला-ए-नव पर तालिबानी आतंकियों ने कब्जा कर लिया था।रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता फवाद अहमद ने कहा है कि अब काला-ए-नव पर हमारा पूरा नियंत्रण है। पश्चिमी सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि तालिबान अब तक सौ जिलों पर कब्जा कर चुका है।
Updated : 12 Oct 2021 10:22 AM GMT
Tags: #Afghanistan #Bagdis #Encounter
स्वदेश डेस्क
वेब डेस्क
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire